फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Salary of teachers should not be withheld without seeking explanation

Agra News: बिना स्पष्टीकरण मांगे शिक्षकों का नहीं रोका जाए वेतन

Sat, 12 Aug 2023 05:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 12 Aug 2023 05:00 PM IST
विज्ञापन
Salary of teachers should not be withheld without seeking explanation
बिना स्पष्टीकरण मांगे शिक्षकों का न रोका जाए वेतन
विज्ञापन


- शिक्षकों की समस्याओं को लेकर सात सूत्री ज्ञापन सौंपा

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जागीर की मासिक बैठक जिला संरक्षक सत्यवीर सिंह की अध्यक्षता में बीआरसी जागीर पर हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा की निरीक्षण के दौरान शिक्षकों के वेतन आहरण पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगाना शासनादेश का सीधा उल्लंघन है। अधिकारियों से संगठन मांग करता है की शिक्षक से स्पष्टीकरण लिए लिए बिना वेतन आहरण पर रोक न लगाएं। शिक्षकों की समस्याओं को लेकर शिक्षकों ने बीईओ जागीर को ज्ञापन भी सौंपा।

बीआरसी जागीर पर बैठक के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष योगेश यादव ने कहा कि शिक्षकों के जो भी एरियर बकाया हैं उनको समय पर अग्रसारित किया जाए। इससे शिक्षकों को एरियर भुगतान में परेशानी न उठानी पड़े। ब्लॉक मंत्री दीप कुमार राजपूत ने कहा कि शिक्षकों के चयन वेतनमान समय पर निस्तारित करते हुए शीघ्र अग्रसारित कराए जाएं। जिला संगठन मंत्री अशोक शंखवार ने कहा कि जिन विद्यालयों में पाठ्य पुस्तक एवं कार्य पुस्तिकाएं नहीं पहुंचाई गई हैं उन्हें शीघ्रताशीघ्र पहुंचाया जाए जिससे हमारे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा सके।
विज्ञापन


संयुक्त मंत्री कृष्णकांत राजपूत ने कहा की विद्यालयों में साफ सफाई करने हेतु सफाई कर्मियों को जिम्मेदारी दी जाए। सफाईकर्मी के न पहुंचने के कारण हमारे शिक्षकों को सफाई करनी पड़ रही है। बैठक के अंत में सात सूत्री ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी कौशल किशोर को दिया। बैठक में अशोक शंखवार, दीपकुमार राजपूत, केके राजपूत, सचींद्र सिंह चौहान, पुष्पेंद्र अग्निहोत्री, राजपाल श्रीवास्तव आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed