फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Salary of Assistant Development Officer Panchayat Karhal stopped

मैनपुरी न्यूज: सीडीओ के सख्त तेवर ने उड़ाए अधिकारियों के होश, रोका गया करहल के सहायक विकास अधिकारी का वेतन

Tue, 16 Jul 2024 10:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 16 Jul 2024 10:27 AM IST
सार

करहल के सहायक विकास अधिकारी बैठक में नहीं आए। इस वजह से सीडीओ ने उनका वेतन रोकने के आदेश दिए। इसके साथ ही उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। 
 

विज्ञापन
Salary of Assistant Development Officer Panchayat Karhal stopped
बैठक में निर्देश देतीं सीडीओ।

विस्तार

मैनपुरी की मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने विशेष संचारी रोग, दस्तक अभियान के तहत विकास भवन के सभागार में द्वितीय समीक्षा बैठक से अनुपस्थित सहायक विकास अधिकारी पंचायत करहल का वेतन रोका है। उनको स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वेक्टर जनित बीमारियों से बचाव की दिशा में कार्य करें। आपस में समन्वय स्थापित कर प्रत्येक गतिविधियों का रोस्टर बनाकर शहरी क्षेत्र से ग्रामीण क्षेत्र तक नियमित रूप से सफाई, फॉगिंग, झाड़ियों के कटान का कार्य कराएं। अधिशासी अधिकारी नगर निकाय, खंड विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सफाई व्यवस्था के साथ-साथ एंटी लार्वा का छिड़काव, जलभराव वाले स्थानों से जल निकासी के प्रभावी प्रबंध कराएं।
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि जहां भी जलभराव की स्थिति हो तत्काल जल निकासी कराकर दवा का छिड़काव कराएं। जिला पंचायत राज अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जहां भी कार्य कराएं उसकी सूचना स्वास्थ्य, यूनिसेफ विभाग को अवश्य दी जाए। बरसात के मौसम में खाद्य पदार्थों पर नजर रखें। बाजार में कटे, सड़े, गले फलों, मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री किसी दशा में न हो।

मुख्य चिकित्साधिकरी डॉ. आरसी गुप्ता, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी तुलसीराम, जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी हरिओम बाजपेयी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed