फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Salary of 63 teachers who are missing from school will be deducted

विद्यालय से गायब रहने वाले 63 शिक्षकों का कटेगा वेतन

Fri, 13 Aug 2021 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Salary of 63 teachers who are missing from school will be deducted
मैनपुरी। समय से स्कूल न आने वाले और लापता रहने वाले 63 शिक्षकों का वेतन काटने का आदेश बीएसए ने दिया है। नोटिस जारी कर शिक्षकों से जवाब भी मांगा गया है।
विज्ञापन

शासन ने निरीक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शिक्षाधिकारियों को ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। खंड शिक्षाधिकारी को निरीक्षण के दौरान स्कूल परिसर से ही दिए गए पोर्टल पर अपनी रिपोर्ट दर्ज करने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

जुलाई में खंड शिक्षाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में निरीक्षण कर पोर्टल पर जो रिपोर्ट दर्ज कराई उसके अनुसार 63 शिक्षक खंड शिक्षाधिकारियों को निरीक्षण में अनुपस्थित मिले। बीएसए कमल सिंह ने इन सभी शिक्षकों का अनुपस्थित के दिन का वेतन काटने के आदेश दिया है। संबंधित शिक्षकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। सात दिन में जवाब नहीं देने पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड शिक्षाधिकारियों के निरीक्षण में जो लोग अनुपस्थित पाए गए थे, पोर्टल पर खंड शिक्षाधिकारियों की दर्ज रिपोर्ट के आधार पर उनका अनुपस्थित दिनों का वेतन काटने के आदेश दिए गए हैं। शिक्षकों को नोटिस भी जारी किया गया है।
कमल सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed