फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Salary of 30 ANMs stopped due to negligence

Agra News: लापरवाही पर 30 एएनएम का रोका वेतन

Tue, 08 Oct 2024 12:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 08 Oct 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Salary of 30 ANMs stopped due to negligence
कासगंज। जिले में बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए होने वाले टीकाकरण में लापरवाही कम होने का नाम नहीं ले रही। समीक्षा के दौरान यूविन पोर्टल पर 30 एएनएम के टीकाकरण की प्रगति काफी खराब पाई गई। इसके बाद डीएम मेधा रूपम के निर्देश पर सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल ने एएनएम के वेतन रोकने की कार्रवाई की है।स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों के टीकाकरण के लेखा जोखा के लिए यूविन पोर्टल पर डाटा अपलोड करने की व्यवस्था की है। इस पोर्टल के जून, जुलाई व अगस्त माह की डीएम ने समीक्षा की। समीक्षा के दौरान तीस एएनएम की कई- कई सत्रों में जीरो फीडिंग का मामला सामने आया। इसके बाद डीएम ने सीएमओ को लापरवाही बरतने वाली एएनएम के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि पटियाली की दो, सहावर की तीन, सोरोंजी की छह, गंजडुंडवारा की पांच, कासगंज ग्रामीण की आठ, कासगंज शहरी क्षेत्र की छह एएनएम के वेतन रोकने की कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि सभी एएनएम टीकाकरण के कार्य को पूरी निष्ठा के साथ करें। समीक्षा में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed