फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Saint-Mahants angry with Congress leader statement on Shri Krishna Janmabhoomi mathura

मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर कांग्रेस नेता के बयान से संत-महंत नाराज, कहा- माफी मांगें प्रदीप माथुर

Mon, 03 Jan 2022 07:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 03 Jan 2022 07:52 PM IST
सार

कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता रहे एवं मथुरा के पूर्व विधायक प्रदीप माथुर के उस बयान की निंदा हो रही है, जिसमें उन्होंने मथुरा में भव्य मंदिर कहीं भी बनाए जाने की बात की है।  

विज्ञापन
Saint-Mahants angry with Congress leader statement on Shri Krishna Janmabhoomi mathura
कांग्रेस नेता प्रदीप माथुर (बायें से दूसरे) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी चुनाव से पहले मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मुद्दा धीरे-धीरे राजनीतिक रंग पकड़ रहा है। भाजपा और उसके सहयोगी दल श्रीकृष्ण जन्मभूमि निकट बनी शाही मस्जिद ईदगाह पर भव्य मंदिर निर्माण की बात कर रहे हैं, तो कांग्रेस ने इसका विरोध किया है। कांग्रेस के पूर्व विधानमंडल दल नेता प्रदीप माथुर ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर पहले से ही भव्य मंदिर बना हुआ है। यदि मंदिर बनवाना है तो मथुरा में कहीं और बनवा लो। उनके इस बयान पर संत-महंत और संघ के स्वयंसेवकों ने नाराजगी जताई है। 

विज्ञापन

श्री दीर्घ विष्णु मंदिर के महंत कांतानाथ चतुर्वेदी ने कहा कि पूर्व विधायक का बयान मथुरा की धार्मिक आस्थाओं पर कुठाराघात है। पूर्वकाल में आक्रांताओं ने हिंदू मान बिंदुओं पर हमला करते हुए हमारे धार्मिक स्थल नष्ट किए, जिनका पुनर्निर्माण युग चल रहा है। यह बयान हमारी हिंदुओं की आस्था, संस्कृति और मथुरा पुरी की पहचान मान बिंदुओं पर हमला है। इसकी हम निंदा करते हैं। हिंदूवादी नेता आचार्य बृजेंद्र नागर ने कहा कि यह बयान एक सोची समझी रणनीति के अनुसार दिया गया है। प्रदीप माथुर को ऐसे बयान पर मथुरा के जनमानस से माफी मांगनी चाहिए। 
विज्ञापन

इन्होंने भी की बयान की निंदा 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के योगेश उपाध्याय आवा ने कहा कि भारत वर्ष के स्वराज के अमृत महोत्सव को जब संपूर्ण भारत वर्ष मना रहा है और भारत पुनर्निर्माण की ओर अग्रसर है। उस दौर में भी कुछ लोगों की मानसिकता में अभी तक बदलाव नहीं है। श्री दीर्घविष्णु मंदिर सेवा संस्थान के प्रवक्ता निगम पार्षद रामदास चतुर्वेदी ने भी कांग्रेस नेता के इस बयान की निंदा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत में चल रही है सुनवाई 
श्रीकृष्ण जन्मभूमि और पास में स्थित शाही मस्जिद ईदगाह से संबंधित जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसे लेकर लगभग दो वर्ष से न्यायालय में करीब 10 से अधिक वाद दाखिल किए जा चुके हैं। इनमें कहा गया कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि के निकट बनी मस्जिद को हटाया जाए और वहां पर भव्य मंदिर का निर्माण हो। दावा किया गया है कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि की जमीन पर मस्जिद बनी है। इस प्रकरण को लेकर न्यायालय में सुनवाई चल रही है। 

यूपी चुनाव से पहले प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण सबने इस स्थान पर मंदिर निर्माण के समर्थन में बयान दिए। उधर, सोमवार को कांग्रेस विधानमंडल दल के पूर्व नेता प्रदीप माथुर ने मंदिर निर्माण को दूसरे स्थान करवाने की बात कहकर आग में घी डाल दिया है। उनके इस बयान के बाद जनपद में राजनीतिक ध्रुवीकरण होने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed