फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Saint Dev Murari Bapu House Arrests Before Six December

मथुरा में छह दिसंबर को लेकर सतर्कता: देव मुरारी बापू के घर पुलिस तैनात, संत ने लगाए नजरबंदी के आरोप

Sun, 05 Dec 2021 12:28 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 05 Dec 2021 12:28 PM IST
सार

छह दिसंबर को कार सेवा के एलान के बाद पुलिस ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। संत देव मुरारी बापू अपनी घोषणा वापस ले चुके हैं लेकिन मथुरा पुलिस कोई भी ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है।

विज्ञापन
Saint Dev Murari Bapu House Arrests Before Six December
मथुरा: संत देव मुरारी बापू के घर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष देव मुरारी बापू ने अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर की तरह मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए पहली कार सेवा छह दिसंबर को शुरू करने का एलान किया था। लेकिन कुछ दिन पहले ही उन्होंने ये एलान वापस ले लिया। छह दिसंबर को लेकर मथुरा में सख्ती बरती जा रही है। पुलिस अलर्ट मोड पर है। छह दिसंबर को देखते हुए संत देव मुरारी बापू के घर पर पुलिस तैनात कर दी गई है। संत ने आरोप लगाया है कि मुझे नजरबंद किया गया है। देव मुरारी बापू के खिलाफ अभी चंद दिन पहले छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके विरोध में उन्होंने आत्महत्या की धमकी दी थी। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था। हालांकि कुछ देर बाद उन्हें छोड़ दिया गया था। 
विज्ञापन

एक वर्ष पहले किया था गठन

संत देवमुरारी बापू ने न्यास का गठन एक वर्ष पहले किया गया था। दावा किया गया है कि न्यास से संत समाज को जोड़ा जा रहा है। अप्रैल 2021 में हरिद्वार कुंभ में तीनों वैष्णव अनी अखाड़ा ने न्यास को समर्थन दिया था। 23 जुलाई को 14 प्रदेश के 80 महामंडलेश्वरों को जोड़कर न्यास का गठन किया गया था। दावा किया कि न्यास से 500 से अधिक महामंडलेश्वर जुड़ चुके हैं। 
विज्ञापन

पैदल मार्च का था कार्यक्रम

संत देव मुरारी बापू ने छह दिसंबर को पहली कार सेवा की घोषणा की थी। प्रस्तावित कार्यक्रम वृंदावन के राम मंदिर से कृष्ण जन्मभूमि के लिए पैदल मार्च का कार्यक्रम रखा गया था। अयोध्या में श्रीराम मंदिर पर कलंक के रूप में बनी हुई मस्जिद को 6 दिसंबर को ध्वस्त किया गया था। उसी तरह न्यास श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर बनी ईदगाह मस्जिद को हटाने की लंबी लड़ाई लड़ेगा। लेकिन पुलिस की सख्ती के बाद उन्होंने अपनी घोषणा को वापस ले लिया था। पुलिस ने मथुरा में जन्मभूमि-ईदगाह के रास्ते पर भी प्रतिबंध लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...
छह दिसंबर को लेकर कड़ी सुरक्षा: श्रीकृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह के आसपास रास्ते किए बंद, चप्पे-चप्पे पर जवानों की नजर

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed