{"_id":"5f9fdc6d8ebc3e9b8a15ab87","slug":"sail-supply-steel-for-agra-metro-track","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा मेट्रो ट्रैक के लिए 'सेल' करेगा स्टील की आपूर्ति, पहले चरण में सिकंदरा से ताज तक होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा मेट्रो ट्रैक के लिए 'सेल' करेगा स्टील की आपूर्ति, पहले चरण में सिकंदरा से ताज तक होगा निर्माण
Mon, 02 Nov 2020 03:46 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 02 Nov 2020 03:46 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजनगरी में पहले चरण में बन रहे मेट्रो के सात किमी ट्रैक निर्माण के लिए स्टील की आपूर्ति स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) करेगा। शनिवार को आगरा और कानपुर के लिए 1620 मीट्रिक टन स्टील आपूर्ति की तकनीकी निविदा सेल ने पूरी कर ली है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश रेल मेट्रो कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के अधिकारी ने बताया स्टील आपूर्ति की सिर्फ तकनीकी निविदा खोली गई है। वित्तीय निविदा खुलने के बाद स्टील की लागत सामने आएगी। इसके लिए सेल एकमात्र बोली दाता था।
विज्ञापन
आगरा में सिकंदरा से ताजमहल पूर्वी गेट तक 15 किमी ट्रैक निर्माण होना है। पहले चरण में ताज के पूर्वी गेट से आगरा जामा मस्जिद तक सात किमी ट्रैक बनेगा। इसके लिए सेल ए ग्रेड की स्टील सेल उपलब्ध कराएगा। आगरा में दोनों कॉरीडोर के लिए कुल 29.40 कि.मी ट्रैक निर्माण होना है।
विज्ञापन
यूपीएमआरसी ने पहले चरण के इस पैकेज के लिए फरवरी 2020 में 11.25 करोड़ रुपये और 12 महीने में पूर्ण आपूर्ति की निविदाएं आमंत्रित की थी, जिसके लिए तकनीकी रूप से अर्हताएं सिर्फ सेल पूरी कर सका है।
आगरा में दिसंबर 2022 तक पहले चरण में छह स्टेशनों के बीच सात किमी मेट्रो चलाने की योजना है। शनिवार को केंद्रीय सचिव आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय दुर्गा शंकर मिश्रा ने इसकी घोषणा की थी। 2025 तक आगरा में 29 किमी मेट्रो ट्रैक का कार्य पूरा होना है।
आगरा में दिसंबर 2022 तक पहले चरण में छह स्टेशनों के बीच सात किमी मेट्रो चलाने की योजना है। शनिवार को केंद्रीय सचिव आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय दुर्गा शंकर मिश्रा ने इसकी घोषणा की थी। 2025 तक आगरा में 29 किमी मेट्रो ट्रैक का कार्य पूरा होना है।