फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Saifai Five doctors died in Yamuna Expressway accident one from agra

तीन डॉक्टर सहित पांच की मौत: मां ज्योत जलाकर करती रही इंतजार, घर आई बेटे की लाश; चीत्कारों ने चीर दिया कलेजा

Thu, 28 Nov 2024 10:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 28 Nov 2024 10:05 PM IST
सार

यमुना एक्सप्रेस-वे हादसे में जिन तीन डॉक्टर सहित पांच की मौत हुई, उनमें एक चिकित्सक आगरा के रहने वाले थे। जब युवा डॉक्टर की मौत की खबर घर पहुंची तो चीत्कार मच गया। परिवार को ढांढस बंधाते हुए लोग भी रो पड़े।
 

विज्ञापन
Saifai Five doctors died in Yamuna Expressway accident one from agra
डॉक्टर का फाइल फोटो और घर पर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसे में मृत कार सवार पांच डाक्टरों में आगरा के कमला नगर निवासी डाॅ. अनिरुद्ध वर्मा भी शामिल थे। बुधवार सुबह पुलिस का फोन आने पर डाॅक्टर पिता पवन कुमार वर्मा सैफई के लिए रवाना हो गए। इधर, मां मंजू सरिता घर में बेटे के सकुशल लाैटने की आस लेकर मंदिर के आगे ज्योत जलाकर बैठी रहीं। मगर, शाम को घर पर बेटे का शव देखकर वह बिलख पड़ीं।
विज्ञापन


 

उन्हें संभालने वाले भी फूट-फूटकर रोने लगे। जिस बेटे के सिर पर सेहरा बांधने का सपना परिजन देख रहे थे, उसकी अर्थी उठी तो हर आंख नम हो गई। पिता का हाल बेहाल हो गया। छोटे भाई अर्जुन ने उन्हें मुखाग्नि दी। ए-5 राधा विहार, कमला नगर निवासी डाॅ. पवन कुमार वर्मा फिरोजाबाद में डिप्टी सीएमओ हैं। परिजन ने बताया कि बड़े बेटे अनिरुद्ध वर्मा (28) सैफई मेडिकल कालेज से पीजी कर रहे थे। छोटे बेटे अर्जुन लखनऊ के केजीएमयू से बीडीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। डॉ. अनिरुद्ध ने सात महीने पहले ही स्कार्पियो खरीदी थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

वह बुधवार को लखनऊ से लाैट रहे थे। कन्नाैज में तड़के हादसा हुआ। घटना की जानकारी सुबह परिजन को पुलिस ने दी। परिवार के लोगों ने मां को यह नहीं बताया कि अनिरुद्ध की माैत हो गई है। रिश्तेदार भी आए, लेकिन घर के अंदर नहीं गए। काॅलोनी के बाहर ही खड़े रहे। शाम को अनिरुद्ध का शव लाया गया। देखते ही मां बेहाल हो गईं। शाम को ताजगंज श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

शादी की चल रही थी तैयारी
परिवार के लोगों ने बताया कि अनिरुद्ध की शादी की तैयारी कर रहे थे। इसके लिए लड़की देखने जाने वाले थे। इसी सप्ताह प्लान बनाया था। मगर, परिवार का सपना अधूरा रह गया। बेटे के सेहरा पहनने से पहले अर्थी उठने से मां और पिता का हाल बेहाल है।

कोविड में अपने सेवा कार्य से जीत लिया था दिल
हादसे में मरने वाले डाॅ. अनिरुद्ध वर्मा ने कोरोना संक्रमण के दाैरान एसएन मेडिकल काॅलेज में अपनी सेवाएं दी थीं। वह दिन रात मरीजों की सेवा में लगे रहते थे। उन्होंने कई लोगों की जिंदगी बचाई थी। उनकी माैत सुनते ही साथी डाॅक्टर गमगीन हो गए। वह उनके घर भी गए। वक्ष एवं क्षय रोग विभाग के अध्यक्ष डाॅ. गजेंद्र विक्रम सिंह ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि डाॅ. अनिरुद्ध के निधन से बड़ी क्षति हुई है। आईएमए के निर्वाचित अध्यक्ष डाॅ. पंकज नगायच ने भी हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि युवा डाॅक्टर की माैत से परिवार व समाज को नुकसान पहुंचा है।
 

काॅलोनी के लोगों के साथ पार्षद भी पहुंचे
डाॅक्टर परिवार में बेटे की माैत की जानकारी पर काॅलोनी के लोग जुट गए। क्षेत्रीय पार्षद हरिओम गोयल बाबा पहुंच गए। उन्होंने परिवार काे ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed