{"_id":"67153ffb07cb4745890371c4","slug":"saifai-family-will-gather-today-in-the-nomination-of-sp-candidate-tej-pratap-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-125926-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सपा प्रत्याशी तेज प्रताप के नामांकन में आज जुटेगा सैफई परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सपा प्रत्याशी तेज प्रताप के नामांकन में आज जुटेगा सैफई परिवार
Sun, 20 Oct 2024 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 20 Oct 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। करहल विधानसभा उप चुनाव के लिए सपा प्रत्याशी तेज प्रताप सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगे। सैफई में पूजा करने के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। कलेक्ट्रेट में सुबह 11 बजे निर्वाचन अधिकारी के सक्षम अपना नामांकन पत्र जमा करेंगे नामांकन के समय सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य ने बताया कि करहल विधानसभा उपचुनाव के लिए सपा के घोषित प्रत्याशी पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव 21 अक्तूबर को सुबह 11 बजे नामांकन करेंगे। सैफई में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के समाधि स्थल पर माल्यार्पण कर सैफई में पूजा करेंगे। पूजा करने के बाद काफिले के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर सुबह 11 बजे नामांकन पत्र जमा करेंगे। प्रत्याशी तेज प्रताप के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, राष्ट्रीय महासचिव राज्य सभा सदस्य प्रोफेसर रामगोपाल यादव, राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव, सांसद डिंपल यादव भी मौजूद रहेंगे। प्रत्याशी तेज प्रताप के सभी प्रस्तावक कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। संभावना जताई जा रही है कि नामांकन के समय सांसद धमेंद्र यादव, सांसद अक्षय यादव, सांसद आदित्य यादव सहित परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहेंगे। पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भी संवाद करेंगे।