{"_id":"572656f34f1c1b56035cd5eb","slug":"sahaan-take-first-position-in-max-carting-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहान ने एशिया में फहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहान ने एशिया में फहराया परचम
अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 02 May 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
श्ााहान अली
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहान अली मोहसिन (12 वर्ष) ने आगरा का नाम अब एशिया में रोशन किया है। मलेशिया में आयोजित मैक्स कार्टिंग चैंपियनशिप के तीसरे राउंड में उन्होंने खुद को पहले स्थान पर काबिज किया। छह राउंड के चैंपियनशिप में भी वह पहले पहले नंबर पर हैं। वह माइक्रोमैक्स श्रेणी में हैं। इसी श्रेणी में वर्ष 2015 में शाहान नेशनल कार्टिंग के चैंपियनशिप रहे थे।
शाहान के पिता शाहरू मोहसिन ने बताया कि मलेशिया के एलाइट स्पीड-वे सर्किट में तीसरा राउंड रविवार को संपन्न हुआ। शाहान ने शनिवार को क्वालिफाइंग राउंड में पहला स्थान स्थान हासिल किया। हीट-वन में वह चौथे स्थान पर पहुंच गए। हीट-टू में कार्ट की चेन टूटने से शाहान को रेस से रिटायर होना पड़ा। इससे उनको नुकसान उठाना पड़ा। रविवार को हुए प्री-फाइनल में छठवें नंबर से रेस शुरू करनी पड़ी। शाहान ने बढ़िया प्रदर्शन किया और तीसरे स्थान पर रेस खत्म की। फाइनल राउंड में मुकाबला कड़ा रहा। टॉप फाइव कार्टर्स में बंपर टू बंपर रेस हुई। आखिरकार शाहान ने बाजी मारी और पहला स्थान प्राप्त किया।
एशिया कार्टिंग चैंपियनशिप में अब शाहान को ठीकठाक बढ़त मिल गई है। चौथे राउंड में उनको इसका फायदा मिलेगा। सबकुछ अच्छा रहा तो चैंपियनशिप में शाहान कोई कीर्तिमान स्थापित करेंगे।