फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Safai Karamchari protest against newly elected councillors in Agra

Agra News: नवनिर्वाचित पार्षदों से परेशान सफाई कर्मचारी, 'काम में करते हस्तक्षेप; ड्यूटी रजिस्टर भी छीन लिया'

Wed, 21 Jun 2023 10:32 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 21 Jun 2023 10:32 AM IST
सार

आगरा में नवनिर्वाचित पार्षदों से सफाई कर्मचारी परेशान हैं। बोले- यह लोग काम में हस्तक्षेप करते हैं। साथ ही ड्यूटी रजिस्टर भी ले लिया।

विज्ञापन
Safai Karamchari protest against newly elected councillors in Agra
आगरा नगर निगम

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में सफाई कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित पार्षदों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कई पार्षदों पर काम में हस्तक्षेप और रजिस्टर छीनने के आरोप लगाए हैं। साथ ही उनके ड्यूटी टाइम में बदलाव को अस्वीकार किया है। कहा कि पहले जैसे ही उनकी ड्यूटी लगाई जाए। नया समय उनके लिए अनुकूल नहीं है। 

विज्ञापन

नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया

अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश प्रमुख महासचिव श्याम कुमार करुणेश के नेतृत्व में मंगलवार को सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम में प्रदर्शन किया। उन्होंने नगर आयुक्त के कार्यालय के बाहर नारेबाजी देते हुए प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- मंडप में घुसकर दूल्हे की धुनाई: सच्चाई सुनकर सदमे में दुल्हन, बेरंग लौटी बरात, पिता बोला-बेटी की जिंदगी बच गई

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों के परिवारों के सामने संकट

सहायक नगर आयुक्त डॉ. अश्वनी कुमार को सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि कुछ नवनिर्वाचित पार्षद नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के कार्य में हस्तक्षेप कर रहे हैं। सुपरवाइजरों से हाजिरी रजिस्ट्रर छीने जा रहे हैं। यह सोची समझी साजिश के तहत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम ने सफाई कार्य का जो समय निर्धारित किया है। उससे कर्मचारियों के परिवारों के सामने संकट खड़ा हो गया है। 

 

यह भी पढ़ेंः- Agra News: अचानक आगे बढ़ गया भगवान जगन्नाथ का रथ, धक्का लगने महिला व बच्चा नीचे गिर गए, लोगों ने बचाया

पहले जैसा ही रखा जाए ड्यूटी टाइम

कहा कि इससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। लिहाजा सफाई कार्य का समय या तो सुबह पांच बजे से 10 बजे तक किया जाए या फिर सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक किया जाए। सफाई कर्मचारियों की संख्या में इजाफा किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में झिल्लोराम वाल्मीकि, चौधरी बल्लो प्रसाद, सोनू चौहान, संजय कुमार आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed