{"_id":"5b602b1b4f1c1ba03e8b4594","slug":"sadhvi-prachi-demands-ban-on-loudspeakers-in-mosques","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मस्जिदों के लाउडस्पीकर पर साध्वी प्राची ने कही ये बात, खड़ा हो सकता है विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मस्जिदों के लाउडस्पीकर पर साध्वी प्राची ने कही ये बात, खड़ा हो सकता है विवाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
Updated Tue, 31 Jul 2018 05:02 PM IST
विज्ञापन
साध्वी प्राची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) की फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची ने योगी सरकार से मस्जिदों के लाउडस्पीकर बंद करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब तक कांवड़ चले तब तक मस्जिदों के लाउडस्पीकर बंद होने चाहिए।
साध्वी प्राची मंगलवार को ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर दर्शन करने वृंदावन पहुंचीं। यहां पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि सावन का पावन महीना चल रहा है। लाखों कांवड़िए भगवान शिव की आराधना में कांवड़ यात्रा कर रहे हैं।
ऐसे में वो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग करती हैं कि कांवड़ियों के मान, सम्मान और भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश की सभी मस्जिदों के लाउडस्पीकर को बंद करा दें।

राम मंदिर पर ये कहा
राम मंदिर निर्माण को लेकर उन्होंने कहा कि संसार की कोई ताकत अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को नहीं रोक सकती। हम कोर्ट का सम्मान करते हैं, इसीलिए कोर्ट के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि निर्णय हमारे पक्ष ही आएगा।
देश में बच्चियों के साथ होने वाले दुष्कर्म की घटनाओं पर उन्होंने कहा कि दोषी लोगों के लिए केवल फांसी की सजा का ही प्रावधान होना चाहिए। इसके लिए सांसदों को एक मत से इस कानून का समर्थन करना चाहिए।
राहुल गांधी पर निशाना
इस दौरान साध्वी प्राची ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कि राहुल गांधी कभी सदन में आंख मिचकाते हैं तो कभी अश्लील फोटो देखते पाए जाते हैं। सोनिया गांधी को उनका जल्द से जल्द विवाह करा देना चाहिए।
तीन तलाक के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाएं तलाक एवं हलाला जैसी पीड़ा से बचने के लिए हिंदू युवाओं से शादी कर लें ताकि उन्हें इस परेशानी का सामना ना करना पड़े। क्योंकि हिंदू धर्म में विवाह सात जन्मों का अटूट रिश्ता माना जाता है।