{"_id":"5f98186e8ebc3e9b81349876","slug":"sadhvi-niranjan-jyoti-statement-in-tundla-assembly-by-election","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टूंडला उपचुनावः साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा, एक सीट से कोई फर्क नहीं, प्रत्याशी जीता तो होगा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूंडला उपचुनावः साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा, एक सीट से कोई फर्क नहीं, प्रत्याशी जीता तो होगा विकास
Wed, 28 Oct 2020 12:16 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 28 Oct 2020 12:16 AM IST
सार
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार को एक सीट से न कोई नुकसान होगा और न कोई फायदा। हां, यदि यहां से भाजपा जीतती है तो विधायक क्षेत्र में विकास कार्य जरूर कर सकेगा। क्योंकि प्रदेश में भाजपा की सरकार है।
विज्ञापन
जनसभा में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा की एक सीट के जीतने-हारने से सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ता। हां, अगर भाजपा प्रत्याशी जीता तो क्षेत्र का विकास होगा। धारा 370 से लेकर राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने वाली भाजपा सरकार ही है। यह बातें केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कोट कसौदी स्थित सीयर देवी मंदिर प्रांगण में जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि धारा 370 जो वर्षों से नहीं हटाई जा सकी उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हटाकर देश ही नहीं पूरी दुनिया को संदेश देने का काम करा। तीन तलाक से परेशान मुस्लिम महिलाओं को कानून पास कराया न्याय दिलाया। गरीबों की पीड़ा सिर्फ पीएम मोदी ही समझ सकते हैं। सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वालों को गरीबों से कोई लेना देना नहीं है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार को एक सीट से न कोई नुकसान होगा और न कोई फायदा। हां, यदि यहां से भाजपा जीतती है तो विधायक क्षेत्र में विकास कार्य जरूर कर सकेगा। क्योंकि प्रदेश में भाजपा की सरकार है। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को भी सुना और उनके निराकरण का आश्वासन भी दिया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह लोधी ने तथा संचालन जिला प्रवक्ता अमित गुप्ता ने किया।

सभासद ने मार्ग चौड़ीकरण को लेकर सौंपा ज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को सभासद रजनी निषाद द्वारा ज्ञापन देकर अहाता शोभाराम से लेकर नगला गार्डन तक के मार्ग के चौड़ीकरण की मांग की गई। बताया कि इस मार्ग से बड़ी संख्या में गांव जुड़ते हैं, लेकिन मार्ग की चौड़ाई कम होने के कारण आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने शीघ्र ही इस संबंध में कार्रवाई का आश्वासन दिया।