फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sadhvi Niranjan Jyoti Statement In Tundla Assembly By Election

टूंडला उपचुनावः साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा, एक सीट से कोई फर्क नहीं, प्रत्याशी जीता तो होगा विकास

Wed, 28 Oct 2020 12:16 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 28 Oct 2020 12:16 AM IST
सार

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार को एक सीट से न कोई नुकसान होगा और न कोई फायदा। हां, यदि यहां से भाजपा जीतती है तो विधायक क्षेत्र में विकास कार्य जरूर कर सकेगा। क्योंकि प्रदेश में भाजपा की सरकार है।

विज्ञापन
Sadhvi Niranjan Jyoti Statement In Tundla Assembly By Election
जनसभा में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा की एक सीट के जीतने-हारने से सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ता। हां, अगर भाजपा प्रत्याशी जीता तो क्षेत्र का विकास होगा। धारा 370 से लेकर राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने वाली भाजपा सरकार ही है। यह बातें केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कोट कसौदी स्थित सीयर देवी मंदिर प्रांगण में जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि धारा 370 जो वर्षों से नहीं हटाई जा सकी उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हटाकर देश ही नहीं पूरी दुनिया को संदेश देने का काम करा। तीन तलाक से परेशान मुस्लिम महिलाओं को कानून पास कराया न्याय दिलाया। गरीबों की पीड़ा सिर्फ पीएम मोदी ही समझ सकते हैं। सोने की चम्मच लेकर पैदा होने वालों को गरीबों से कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार को एक सीट से न कोई नुकसान होगा और न कोई फायदा। हां, यदि यहां से भाजपा जीतती है तो विधायक क्षेत्र में विकास कार्य जरूर कर सकेगा। क्योंकि प्रदेश में भाजपा की सरकार है। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को भी सुना और उनके निराकरण का आश्वासन भी दिया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह लोधी ने तथा संचालन जिला प्रवक्ता अमित गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासद ने मार्ग चौड़ीकरण को लेकर सौंपा ज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को सभासद रजनी निषाद द्वारा ज्ञापन देकर अहाता शोभाराम से लेकर नगला गार्डन तक के मार्ग के चौड़ीकरण की मांग की गई। बताया कि इस मार्ग से बड़ी संख्या में गांव जुड़ते हैं, लेकिन मार्ग की चौड़ाई कम होने के कारण आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने शीघ्र ही इस संबंध में कार्रवाई का आश्वासन दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed