{"_id":"608e8e395b220241142be504","slug":"sadhu-brutally-murdered-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: साधु की बेरहमी से हत्या, बंसीवट पर कुटिया में मिला रक्तरंजित शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: साधु की बेरहमी से हत्या, बंसीवट पर कुटिया में मिला रक्तरंजित शव
Mon, 03 May 2021 12:16 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 03 May 2021 12:16 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक साधु की बेरहमी से हत्या कर दी गई। रविवार की उनका शव कुटिया में पड़ा मिला।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा जिले के कस्बा मांट के निकट बंसीवट में रह रहे साधु का शव उनकी कुटिया में मिला है। साधु की बेरहमी से हत्या की गई थी। उनकी दाढ़ी उखड़ी हुई थी। चेहरा एवं गले पर चोट के निशान थे। सिर से खून बह रहा था। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
अलीगढ़ जिले के थाना खैर के गांव नगला फत्ते निवासी भोलांबर (77 वर्ष) पिछले 10 वर्ष से मांट के निकट बंसीवट स्थित एक कुटिया में रहे थे। रविवार सुबह उनका खून से लथपथ शव कुटिया में पड़ा मिला। गले और चेहरा पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे। हत्यारों ने उनकी बेरहमी से हत्या की है। जब इसकी लोगों को हुई तो आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन
साधु की हत्या की सूचना पर उनके परिजन और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक भीम सिंह जावला का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन