Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sachkhand Express reached station 22 hours late passengers remained worried at station in cold night

कोहरे का असर: स्टेशन पर 22 घंटे देर से पहुंची सचखंड एक्सप्रेस, सर्द रात में स्टेशन पर परेशान रहे यात्री

Tue, 02 Jan 2024 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 02 Jan 2024 12:02 AM IST
सार

ट्रेनों के इंतजार में स्टेशनों पर ही यात्री सोने को मजबूर हो गए।  30 से अधिक महत्वपूर्ण ट्रेनें देर से स्टेशनों पर पहुंचीं। सचखंड एक्सप्रेस तो 22 घंटे देरी से आई।
 

विज्ञापन
Sachkhand Express reached station 22 hours late passengers remained worried at station in cold night
कोहरे में गुजरती ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर दी है। सोमवार को 30 से अधिक महत्वपूर्ण ट्रेनें देर से स्टेशनों पर पहुंचीं। सचखंड एक्सप्रेस तो 22 घंटे देरी से आई। इंतजार करते हुए यात्री परेशान हो गए और मजबूरी में स्टेशन पर ही सो गए।

विज्ञापन


रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार को सचखंड एक्सप्रेस 22.17 घंटे, नई दिल्ली-हैदराबाद तेलंगाना एक्सप्रेस 16.45 घंटे, पातालकोट एक्सप्रेस 15.30 घंटे, गोंडवाना एक्सप्रेस 13.30 घंटे, नई दिल्ली-विशाखापट्टनम सुपरफास्ट एक्सप्रेस 13 घंटे, जम्मूतवी-नांदेड़ एक्सप्रेस 11.16 घंटे और शताब्दी एक्सप्रेस 10 घंटे देरी से चली।
विज्ञापन


विशाखापट्टनम-नई दिल्ली आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस 9.30 घंटे, फिरोजपुर कैंट-मुंबई सीएसटी पंजाब मेल 7.30 घंटे, सिंगरौली-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस 7 घंटे, शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस 3 घंटे, पटना-कोटा एक्सप्रेस 3.30 घंटे, बंगलूरू-नई दिल्ली कर्नाटक एक्सप्रेस 5 घंटे, प्रयागराज-बीकानेर एक्सप्रेस 4 घंटे देरी से स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


नांदेड़-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 4 घंटे, महाकौशल एक्सप्रेस 3.45 घंटे, हैदराबाद-नई दिल्ली तेलंगाना एक्सप्रेस 7 घंटे, खजुराहो-कुरुक्षेत्र गीता जयंती एक्सप्रेस 6 घंटे, त्रिवेंद्रम-नई दिल्ली केरला एक्सप्रेस 2 घंटे, एर्नाकुलम-निजामुद्दीन मंगला एक्सप्रेस 2.20 घंटे, चेन्नई-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस 4 घंटे देरी से पहुंचीं।


गाजीपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 3.10 घंटे, गतिमान एक्सप्रेस 1.30 घंटे, रानी कमलापति-निजामुद्दीन वंदेभारत एक्सप्रेस 4.20 घंटे और उत्कल एक्सप्रेस 3.30 घंटे देरी से आगरा कैंट स्टेशन पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed