फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sachin tendulkar tweeted about agra cricketer deepti sharma

आगरा की क्रिकेटर दीप्ति शर्मा को मिला क्रिकेट के 'भगवान' का आशीष

Wed, 19 Jul 2017 10:25 PM IST
टीम डिजिटल आगरा
टीम डिजिटल आगरा Updated Wed, 19 Jul 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
sachin tendulkar tweeted about agra cricketer deepti sharma
ट्वीट - फोटो : Twitter
छोटी उम्र में अपनी प्रतिभा के बदौलत विश्व महिला क्रिकेट में भारत का डंका बजाने वाली आगरा की क्रिकेटर बेटी को क्रिकेट के भगवान का आशीर्वाद मिल गया है। बुधवार को मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने दीप्ति को लेकर ट्वीट किया। इसमें उन्होंने किक्रेट में अब तक उनकी सफलता को महान कदम बताया।  
विज्ञापन


मास्टर ब्लास्टर सचिन ने ट्वीटर एकाउंट (@sachin_rt) पर दीप्ति शर्मा की तस्वीर वाला पोस्टर शेयर किया। साथ ही लिखा है कि दीप्ति शर्मा ने बहुत कम उम्र में क्रिकेट में बड़ा मुकाम हासिल किया है। यह उनकी बड़ी सफलता है। साथ ही दीप्ति को क्रिक‌ेटर बनाने के लिए किए गए दीप्ति के भाई के प्रयासों को भी उन्होंने जिक्र किया। 
विज्ञापन


कि‌क्रेट के भगवान ने आगरा की इस किक्रेटर बेटी के बारे में लिखा है कि दीप्ति शर्मा के भाई के सपोर्ट से उन्हें लक्ष्य हासिल करने में मदद मिली। बता दें कि इंग्लैंड में चल रहे आईसीसी वीमेन वर्ल्डकप में दीप्ति शर्मा ने गेंद और बल्ले से अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वनडे क्रिकेट में दीप्ति शर्मा और पूनम राउत के साथ मिलकर 325 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की थी। गौरतलब है कि टीम इंडिया में खेल रहीं दीप्ति शर्मा आगरा की रहने वाली हैं। यहां उन्होंने अपने भाई के साथ एकलव्य स्टेडियम में ही क्रिकेट का प्रशिक्षण लिया है। 


दीप्ति के भाई सुमित शर्मा का कहना है कि सचिन तेंदुलकर जैसे महान क्रिकेटर का ट्वीट उनके और उनकी बहन के लिए खास तोहफा है। मेरी बहन की मेहनत के कारण मेरा जिक्र क्रिकेट के भगवान ने किया यह बहुत खुशी की बात है। 

देखिए सचिन का ट्वीट

sachin tendulkar tweeted about agra cricketer deepti sharma
सचिन तेंदुलकर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed