{"_id":"67a275b789982f9c0d0a4684","slug":"sabri-brothers-in-sikri-aastha-gill-will-create-a-stir-in-shilpgram-agra-news-c-25-1-agr1008-684038-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Taj Mahotsav 2025: ताज महोत्सव 2025 को खास बनाएंगे ये कलाकार, देखें लिस्ट...सुनील ग्रोवर इस तारीख को आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Taj Mahotsav 2025: ताज महोत्सव 2025 को खास बनाएंगे ये कलाकार, देखें लिस्ट...सुनील ग्रोवर इस तारीख को आएंगे
Wed, 05 Feb 2025 11:23 AM IST
आगरा ब्यूरो
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 11:23 AM IST
सार
Taj Mahotsav Agra: ताजमहल के आंगने में ताज महोत्सव का आगाज होने जा रहा है। 18 फरवरी से 2 मार्च तक चलने वाले इस महोत्सव में विभिन्न कार्यक्रम होंगे, जिसकी सूची जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
सुनील ग्रोवर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ताज महोत्सव के लिए कलाकारों का चयन हो गया है। फतेहपुर सीकरी में साबरी ब्रदर्स का सूफी अंदाज गूंजेगा। शिल्पग्राम में डीजे वाले बाबू फेम आस्था गिल घूम मचाएंगी। बटेश्वर में प्रेम प्रकाश यमुना आरती गाएंगे। शिल्पग्राम में कन्हैया मित्तल की भजन संध्या होगी। कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भी दर्शकों को गुदगुदाएंगे।
ताज महोत्सव का आयोजन 18 फरवरी से 2 मार्च तक शिल्पग्राम, फतेहपुर सीकरी, बटेश्वर, सेल्फी पॉइंट, ग्यारह सीढ़ी, सदर बाजार, सूरसदन सहित विभिन्न स्थलों पर होगा। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लेकर शिल्प और कला का संगम होगा। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि ताज महोत्सव में पहली बार नए आकर्षण के रूप में बर्ड फेस्टिवल और द टफेस्ट रेस को जोड़ा गया है। कार्यक्रमों के लिए कलाकारों का चयन हो चुका है। जिसमें बॉलीवुड नाइट से लेकर लोक गीत, भजन, गजल से लेकर बैंड तक की प्रस्तुति होगी।
ये कलाकार बनाएंगे महोत्सव को खास
- 18 फरवरी को श्रद्धा मिश्रा उद्घाटन समारोह में गायन करेंगी।
- 19 फरवरी को मालिनी अवस्थी लोकनृत्य व गीत प्रस्तुत करेंगी।
- 20 फरवरी को मुक्ताकाशीय मंच पर अग्नि बैंड की धुन गूजेंगी।
- 21 फरवरी को बॉलीवुड सिंगर आस्था गिल गायन प्रस्तुत करेंगी।
- 22 फरवरी को ब्रजेश शांडिल्य की गायन प्रस्तुति होगी।
- 23 फरवरी को पीयूष मिश्रा की गीत व काव्य की प्रस्तुति होगी।
- 24 फरवरी को नितिन कुमार गीतों की महफिल सजाएंगे।
- 25 फरवरी को शिल्पग्राम में सुनील ग्रोवर की कॉमेडी नाइट।
- 26 फरवरी को राम भजन गायक कन्हैया मित्तल प्रस्तुति देंगे।
- 27 फरवरी को समापन समारोह में सचेत व परंपरा प्रस्तुति देंगे।
सभी कार्यक्रम शिल्पग्राम मुक्ताकाशीय मंच पर होंगे।
यहां भी होंगे कार्यक्रम
फतेहपुर सीकरी में 23 फरवरी को साबरी ब्रदर्स की सूफी गीत प्रस्तुति।
ताज व्यू गार्डन में 22 फरवरी को गजल व पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन।
बटेश्वर में 22 फरवरी को प्रेम प्रकाश का यमुना आरती, भजन गायन।
18 से 27 फरवरी तक ताज पश्चिमी गेट से हेरीटेज वॉक का आयोजन।
18 से 27 फरवरी तक यमुना आरती पॉइंट पर नियमित महाआरती।
22 व 23 फरवरी को ताज नेचर वॉक में बर्ड फेस्टिवल।
22 व 23 फरवरी को आई लव सेल्फी पॉइंट से कार व बाइक रेस।