{"_id":"5d90cadf8ebc3e0164407cd4","slug":"russian-woman-attempts-to-jump-off-roof-with-her-child-in-vrindavan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन में 11 माह के मासूम को लेकर रशियन महिला ने उठाया ऐसा कदम, मच गया हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन में 11 माह के मासूम को लेकर रशियन महिला ने उठाया ऐसा कदम, मच गया हड़कंप
Mon, 30 Sep 2019 08:58 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 30 Sep 2019 08:58 AM IST
विज्ञापन
रशियन महिला को समझाती पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन की मधुवन कॉलोनी में रह रही रूस की रहने वाली महिला ने रविवार को छत से कूदने का प्रयास किया। लोगों ने किसी तरह उसे बचाया। इसके बाद उसने काफी देर तक हंगामा किया। पुलिस ने उसे रामताल स्थित महिला आश्रय सदन पहुंचाया।
रूस की रहने वाली विक्टोरिया कालविना (26) अपने 11 माह के बच्चे के साथ मुधवन कालोनी में पिछले दो वर्ष से किराए के मकान में रह रही है। रविवार दोपहर को वो अपने बच्चे को लेकर छत से कूदने का प्रयास करने लगी। यह देख वहां हड़कंप मच गया।
आसपास के लोगों दौड़कर उसे बचाया। विदेशी की हालत देख पड़ोसियों ने पुलिस और डॉ. लक्ष्मी गौतम को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस और डॉ. लक्ष्मी उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गईं। महिला ने उपचार कराने से इनकार कर दिया। वो हंगामा करने लगी।

तनाव में है रशियन महिला
महिला के कहने पर पुलिस उसे परिक्रमा मार्ग स्थित विश्वेश्वर कृपा कुंज ले गई। वहां भी हंगामा करने पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रामताल स्थित कृष्णा कुटीर में ठहरने की व्यवस्था की है। महिला के बच्चे को उसकी गुरु बहन यूक्रेन निवासी महिला भक्त के सुपुर्द कर दिया है।
रमणरेती पुलिस चौकी प्रभारी पवेंद्र कुमार ने बताया कि रशियन महिला तनाव में हैं। उसे कृष्णा कुटीर महिला आश्रय सदन में रखा गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि महिला को उसके उड़ीसा निवासी पति ने दो वर्ष पूर्व छोड़ दिया था।