फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Russian girl dance created a ruckus Bouncers dominance in night club customers beaten up Police closed club

रशियन गर्ल के डांस ने कराया बवाल: नाइट क्लब में बाउंसर्स की दबंगई, ग्राहकों को पीटा; पुलिस ने बंद कराया क्लब

Mon, 24 Jun 2024 03:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 24 Jun 2024 03:00 PM IST
सार

ताजनगरी फेज-2 में स्थित जोरो क्लब में रशियन डांस के दौरान हंगामा हो गया। बाउंसर्स ने यहां ग्राहकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस पूरी घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की। 

 

विज्ञापन
Russian girl dance created a ruckus Bouncers dominance in night club customers beaten up Police closed club
रशियन गर्ल के डांस ने कराया बवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद रोड पर जोरो नाइट क्लब में शनिवार रात बाउंसर्स की दबंगई सामने आई। बाउंसर्स ने रशियन डांस देखने के दौरान कुछ ग्राहकों को पीटा, इस पर रातभर हंगामा चला। सुबह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ताजगंज थाने की पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर केस दर्ज किया। क्लब मैनेजर सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


फतेहाबाद रोड स्थित ताजनगरी फेज-2 में जोरो नाइट क्लब है। शनिवार रात करीब 2 बजे स्टेज पर रशियन युवतियां डांस कर रही थीं। कुछ युवा ग्राहक स्टेज पर डांस करने पहुंच गए। इस पर कहासुनी होने लगी। क्लब के लोगों ने युवकों को नशे में धुत बताया और उनके बाउंसर्स युवा ग्राहकों को पीटने लगे। कुर्सी फेंके जाने लगे और उत्पात होने लगा। रातभर हंगामा चला। बाउंसर्स की दबंगई देख कई ग्राहक सहम गए। सुबह पिटाई के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो मामला पुलिस कमिश्नर तक पहुंचा। इसके बाद ताजगंज पुलिस ने नाइट क्लब में ग्राहकों से मारपीट के आरोप में डौकी निवासी बाउंसर आकाश व पंकज, कागारौल निवासी सतपाल, हरियाणा के पलवल निवासी क्लब मैनेजर बदल सिंह को गिरफ्तार किया। एसीपी सदर पीयूष कांत राय ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर उन्हें जेल भेजा है।
विज्ञापन


 

प्रतिबंध के बावजूद चल रहा हुक्का बार
जोरा नाइट क्लब के बराबर से पंचवटी कॉलोनी है। जहां 100 से अधिक परिवार रहते हैं। कॉलोनी वासियों ने आरोप लगाया कि रातभर नाइट क्लब में तेज म्यूजिक बजता है। ध्वनि प्रदूषण से वो लोग ठीक से सो नहीं पाते। पुलिस के अनुसार किसी भी क्लब में हुक्का बार प्रतिबंधित है। आरोप लगाया गया कि जोरो नाइट क्लब में हुक्का चलता है। रशियन बालाएं अश्लील डांस करती हैं, जिससे माहौल खराब हो रहा है।
विज्ञापन

गांजा से लेकर देह व्यापार का धंधा
क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि फतेहाबाद रोड पर ताजमहल के आसपास 12 से 15 नाइट क्लब हैं। इनमें कई जगह अवैध रूप से गांजा बिकता है। देह व्यापार का भी धंधा हो रहा है। देह व्यापार में लिप्त देशी-विदेशी युवतियां कॉल पर उपलब्ध कराई जाती हैं। इन्हें पुलिस, प्रशासन के अलावा राजनैतिक संरक्षण भी प्राप्त है। इससे अवैध गतिविधियों में लिप्त ऐसे क्लबों पर कार्रवाई नहीं होती।
विज्ञापन

पुलिस ने बंद कराया क्लब
पंचवटी चौराहा स्थित पदम हाई स्ट्रीट के छठवें तल पर संचालित जोरा नाइट क्लब को बवाल के बाद रात में पुलिस ने बंद करा दिया। क्लब खोलने पर रोक लगा दी गई है। यह क्लब तीन महीने पहले ही खुला था। क्लब में अवैध रूप से हुक्का और शराब परोसी जाती थी। क्लब के लिए पुलिस, अग्निशमन व अन्य विभागों से एनओसी लेनी पड़ती है।

एक दिन का लिया था अस्थायी लाइसेंस
जोरो नाइट क्लब में बार का स्थायी लाइसेंस नहीं था। ग्राहकों को शराब परोसने के लिए एक दिन का अस्थायी लाइसेंस लिया जाता था। जिला आबकारी अधिकारी नीरज द्विवेदी ने बताया कि शनिवार रात को 11 हजार रुपये का एक दिन का अस्थायी शराब पिलाने का नाइट क्लब ने लाइसेंस लिया था।

द ग्रैंड सेलिब्रेशन रिसॉर्ट हुआ सील
दयालबाग स्थित द ग्रैंड सेलिब्रेशन रिसॉर्ट में डिनर व पूल पार्टी के दौरान महिलाओं से छेड़छाड़ और मारपीट होने पर बृहस्पतिवार रात बवाल हुआ था। रिसॉर्ट का मानचित्र स्वीकृत नहीं था। एडीए ने शनिवार को रिसॉर्ट को सील किया। उधर, महिलाओं से छेड़छाड़ मामले में पुलिस की लापरवाही पर पंजाबी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed