{"_id":"655861b1984b3d39c50dacb4","slug":"rush-of-passengers-in-trains-on-chhath-festival-four-new-trains-have-been-started-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhath Puja 2023: छठ महापर्व के लिए रेलवे ने चलाईं चार विशेष ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट और समय सारणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhath Puja 2023: छठ महापर्व के लिए रेलवे ने चलाईं चार विशेष ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट और समय सारणी
Sat, 18 Nov 2023 12:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 18 Nov 2023 12:33 PM IST
सार
छठ महापर्व पर आगरा मंडल के यात्रियों को बड़ी सुविधा देने की रेलवे ने तैयारी कर ली है। चार ट्रेन बढ़ाई गई हैं, वहीं कई गाड़ियों में कोच की संख्या को भी बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
ट्रेन में बैठते यात्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छठ पर्व पर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए चार नई ट्रेनें शुरू की गई हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों में कोच भी बढ़ाए गए हैं। इसमें एक ट्रेन आगरा मंडल से भी गुजरेगी। ट्रेनों में आग की घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे की टीम भी ट्रेनों में सघन जांच कर रही है।
विज्ञापन
रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि गाड़ी संख्या 05177-05178 छपरा कचहरी-उधना-छपरा कचहरी पूजा विशेष गाड़ी के 20 से 24 नवंबर तक अतिरिक्त दो फेरे बढ़ाए गए हैं। इसमें आगरा कैंट स्टेशन पर दोपहर 12:20 पर आकर 5 मिनट ठहरेगी और 12:25 पर रवाना होगी। वापसी पर रात 10 बजे आकर 10:05 बजे रवाना होगी। ट्रेनों में आग की घटनाओं से बचाव के लिए रेलवे की सुरक्षा टीम भी सक्रिय है। डीआरएम तेजप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि विशेषज्ञों की टीम ट्रेनों में कोच के शॉर्ट सर्किट से बचाव के लिए जांच कर रहे हैं। पटाखे समेत अन्य ज्वलनशील पदार्थ की भी जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन