फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rupee11

टैक्स विभाग के 45 कर्मचारियों को नोटिस 

Sun, 05 Feb 2017 12:40 AM IST
टैक्स विभाग के 45 कर्मचारियों को नोटिस 
टैक्स विभाग के 45 कर्मचारियों को नोटिस  Updated Sun, 05 Feb 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
rupee11
2000 rupees
नगर निगम ने हाउस और संपत्ति कर के वसूली की रसीद बुक गायब होने पर नगर आयुक्त ने टैक्स विभाग के 45 कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है। उन्हें तीन दिन के अंदर जवाब देना होगा, अन्यथा विभागीय कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

नगर निगम के कर निरीक्षकों को फार्म नंबर दो (रसीद बुक) जारी किया जाता है। टैक्स कलेक्शन के समय एक अधिकारी जिससे टैक्स वसूलते हैं उन्हें इसी बुक में से रसीद जारी करते हैं। 2015-16 के आडिट में टीम को कुछ गड़बड़ी मिली हैं। लेखापरीक्षक ने कहा कि आडिट में ऐसे तथ्य प्रकाश में आए हैं जिनसे लगता है कि नगर निगम के कई कर्मचारियों के पास एक से अधिक फार्म नंबर दो हैं। जिनका निगम से आडिट नहीं कराया गया है। इससे आशंका है कि कर्मचारी कोई वित्तीय गड़बड़ी भी कर सकते हैं। लेखापरीक्षक की आपत्ति के बाद नगर निगम में हड़कंप मच गया है। नगर आयुक्त इंद्र विक्रम सिंह ने टैक्स विभाग, कर निरीक्षक सहित करीब 45 कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है। नगर आयुक्त ने कहा कि तीन दिन के अंदर अपना जवाब दें और जिनके पास एक से अधिक फार्म नंबर दो हैं उन्हें आडिट कराएं। यहां उल्लेखनीय है कि नगर निगम के टैक्स विभाग पर पहले भी वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लग चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed