फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Run new employable courses, increase the number of students to 2000

नए रोजगारपरक पाठ्यक्रम खोलकर प्लेसमेंट सुनिश्चित किया जाए

Fri, 04 Feb 2022 01:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Run new employable courses, increase the number of students to 2000
आगरा। विश्वविद्यालय परिसर के आवासीय संस्थानों के सभी विभाग में नए रोजगारपरक पाठ्यक्रम चलाए जाएंगे। सभी पाठ्यक्रम सेल्फ फाइनेंस होंगे। प्रभारी कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बृहस्पतिवार को संस्कृति भवन के प्रेक्षागृह में नियमित, संविदा शिक्षकों के साथ संवाद किया। उन्होंने सभी विभागों से पाठ्यक्रमों के प्रस्ताव मांगे हैं। आवासीय संस्थानों में छात्रोें की संख्या 2000 और बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

प्रो. विनय कुमार पाठक ने सभी विभागों से पाठ्यक्रमों के प्रस्ताव तत्काल तैयार करके देने के लिए कहा है। 15 दिन बाद विद्या परिषद की बैठक बुलाई जानी हैं। इसमें नए पाठ्यक्रमों के प्रस्तावों को रखा जाएगा। पाठ्यक्रमों में संविदा शिक्षक रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रमों से इतनी आय होनी चाहिए कि उसके संचालन का खर्च निकल सके। संविदा दीर्घकालीन होगी। जिससे शिक्षक अपना बेहतर देने की कोशिश करें। संवाद का संचालन डीन एकेडमिक प्रो. संजीव कुमार ने किया। मंच पर प्रति कुलपति प्रो. अजय तनेजा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रभारी कुलपति ने कहा कि जल्द ही आवासीय इकाई में संचालित सभी विभागों का पुनर्गठन किया जाएगा। जिससे विषयों में एकरूपता सुनिश्चित की जा सके। एक तरह के पाठ्यक्रम अलग-अलग के बजाय एक ही विभाग में संचालित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के डीन रिसर्च प्रो. विनीता सिंह के साथ तीन और शिक्षकों को सहयोग के लिए लगाया गया है। इसमें प्रो. बीपी सिंह, प्रो. मोहम्मद अरशद, डॉ. राजीव वर्मा हैं। जल्द ही शोध निर्देशक बनने के लिए स्नातक स्तर पर पढ़ाने वाले शिक्षकों के आवेदन लिए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed