फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rumores may cause of suspention

बर्खास्तगी की वजह अटकलें तो नहीं

Fri, 30 Oct 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा Updated Fri, 30 Oct 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
rumores may cause of suspention
महेंद्र अरिदमन सिंह की कैबिनेट मंत्री पद से बर्खास्तगी की वजहों पर सियासी बहस छिड़ गई है। कुछ लोग कह रहे हैं कि उनके विरोधियों ने उनका खेल बिगाड़ा है तो कुछ इसकी वजह उनकी भाजपा से नजदीकियां बढ़ने की अटकलें बता रहे हैं। हालांकि उन्होंने फिलहाल कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन

2012 में उन्होंने सपा का दामन तो थाम लिया लेकिन भाजपा और गृहमंत्री राजनाथ सिंह से नजदीकियों को लेकर अक्सर चर्चा में रहे। उन्हीं समर्थक यह कहते नजर आते हैं कि सपा की संस्कृति में ‘राजा साहब’ खुद को ढाल नहीं पा रहे। वे सपा से पहले प्रदेश में भाजपा की सरकारों में भी मंत्री रहे।
विज्ञापन

पिछले कुछ समय से चर्चाएं तैर रहीं थीं कि 2017 के चुनाव में उनकी भाजपा में वापसी हो सकती है। कुछ लोग तो यहां तक कह रहे थे इस बार वे अपने पुत्र त्रिपुरदमन सिंह को भी राजनीति में प्रोजेक्ट कर सकते हैं। इसके लिए भाजपा का प्लेटफार्म उनके लिए मुफीद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा कारण, सपा की सोशल इंजीनिरिंग का नया फार्मुला मानी जा रही है। ऐसी जानकारी आ रही है कि 2017 का समीकरण देखते हुए क्षत्रिय नेताओं की लालबत्ती कम करके पिछड़ों की बढ़ाई जाएंगी। अरिदमन सिंह को सपा के क्षत्रिय विधायकों के गुट में शामिल बताया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed