{"_id":"6a3af5cf5a348864460ef9a4","slug":"rules-go-up-in-smoke-teams-find-flaw-after-flaw-agra-news-c-25-1-agr1034-1092045-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नियम धुआं-धुआं...टीमों को मिलीं खामियां-दर खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नियम धुआं-धुआं...टीमों को मिलीं खामियां-दर खामियां
विज्ञापन
आगरा। जिले में संचालित कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी आग के मुहाने पर हैं। लखनऊ में हुई घटना के बाद अग्निशमन विभाग की टीमें और पुलिस ने जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया तो उन्हें कोचिंग ही नहीं लाइब्रेरी और होटल और मॉल तक में गड़बड़ियां मिलीं। कहीं आवासीय भवन में कोचिंग बना दी गई हैं तो कहीं बेसमेंट में लाइब्रेरी का संचालन हो रहा है। कई जगह सीढ़ियां सुरक्षित नहीं हैं। क्लासरूम में भी दीवार के नाम पर प्लाईवुड बोर्ड लगाए गए हैं। कई जगह फायर एनओसी तक नहीं है। काफी संख्या में कोचिंग भी अवैध रूप से चल रहे हैं।
अग्निशमन विभाग और पुलिस टीमों ने जिले में 52 कोचिंग सेंटर, 68 लाइब्रेरी, 5 शॉपिंग मॉल, 138 होटल, 40 अस्पताल, 18 जिमों को अग्निशमन सुरक्षा की दृष्टि से चेक किया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह से ही शहर के भगवान टॉकीज, लॉयर्स कॉलोनी, नगलापदी, खंदारी और संजय प्लेस जैसे व्यस्त इलाकों में चेकिंग की।
-। बोर्ड हटाए, विद्यार्थियों की छुट्टी
आगरा में 100 से अधिक छोटे- बड़े कोचिंग सेंटर संचालित हो रहे हैं। इनमें से केवल 5 बड़े संस्थानों ने फायर विभाग से एनओसी ले रखी है। कुछ संस्थानों ने व्यावसायिक भवन के नाम पर एनओसी ली है, जिसकी गहनता से जांच की जा रही है। चेकिंग के लिए 5 विशेष टीमों का गठन किया गया है। टीमें प्रतिदिन कोचिंग संस्थानों की जांच करेंगी। कार्रवाई में थाना प्रभारियों से भी सहयोग लिया जाएगा। थानास्तर पर भी कोचिंग और लाइब्रेरी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। केवल न्यू आगरा में ही 31 कोचिंग सेंटर संचालित हो रहे हैं। पुलिस कार्रवाई के डर से कई कोचिंग सेंटर के संचालकों ने बोर्ड उतार दिए। इसके साथ ही विद्यार्थियों की छुट्टी भी कर दी। छात्र-छात्राओं के मोबाइल पर सुबह ही मैसेज कर दिए गए थे।
विज्ञापन
-। आपातकालीन निकास और सुरक्षा उपकरण जरूरी
मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, आपातकालीन निकास (इमरजेंसी एग्जिट), वेंटिलेशन और भवन संरचना की जांच की जा रही है। संचालकों से कहा गया है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी संस्थान में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई की जाएगी। जांच का मुख्य उद्देश्य सुनिश्चित करना है कि भविष्य में किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में छात्रों की जान पूरी तरह सुरक्षित रहे। चेकिंग के दौरान कोचिंग सेंटर के कर्मचारियों के साथ छात्र-छात्राओं को अग्निशमन सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया।
कोचिंग को जारी किए नोटिस
एफएसओ संजय प्लेस सोमदत्त सोनकर ने बताया कि न्यू आगरा स्थित स्किल इंडिया वर्सेलिटी कोचिंग भवन के भूतल और प्रथम तल पर संचालित हो रही थी। सीढ़ियां काफी छोटी थीं। आग लगने पर इन सीढ़ियों से आसानी से नहीं निकला जा सकता था। क्लासरूम में प्लाईवुड लगाए गए थे। आग लगने पर भयावह स्थिति होती। क्यू-2 लाइब्रेरी को भी चेक किया गया। इसका संचालन बेसमेंट, भूतल और प्रथम तल पर हो रहा था। इसमें सीढ़ियां पर्याप्त नहीं थीं। भवन के प्रथम तल पर अस्पताल भी संचालित मिला। इसी तरह देव नगर में मोशन कोचिंग सेंटर, अग्रबंधु ज्ञान केंद्र, यूवी कोचिंग सेंटर को चेक किया गया। किसी में सही रास्ता आने-जाने का नहीं था तो किसी में अग्निशमन यंत्र नहीं लगे थे। इन सभी को नोटिस जारी किया गया है।
इन कोचिंग संस्थान-लाइब्रेरी में हुई चेकिंग
फ्यूचर प्वाइंट 01 स्टडी सेंटर (आरके प्लाजा, रामनगर की पुलिया), सारस्वत डिजिटल लाइब्रेरी (केदार नगर तिराहा), राजीव गांधी लाइब्रेरी (शिवाजी नगर), बलूनी क्लासेस (भाग्य नगर सिकंदरा), एलन कॅरिअर इंस्टिट्यूट (सूरजभान की बगीची, सिकंदरा), कॅरिअर पॉइंट (ओम कंपलेक्स, पश्चिम पुरी), फोनिक्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंग्लिश लैंग्वेज (हरि प्लाजा, शास्त्रीपुरम गोल चक्कर) मोशन कोचिंग सेंटर (देव नगर, खंदारी), अग्रबंधु ज्ञान केंद्र (देवनगर, खंदारी), यूवी कोचिंग सेंटर (देव नगर, खंदारी), स्किल इंडिया वर्सेलिटी, अभिनव सर मैथ क्लासेज (न्यू आगरा), क्यू-2 लाइब्रेरी (न्यू आगरा) और आकाश कोचिंग सेंटर (भगवान टॉकीज) को चेक किया।
-। अग्निशमन यंत्र भी नहीं
जांच में सामने आया कि कई कोचिंग किराये के भवन में संचालित हो रहे हैं। इन भवनों के व्यावसायिक होने के भी कोई प्रमाण संचालक नहीं दिखा सके। इनमें आने-जाने के रास्ते भी काफी संकरे थे। आग लगने पर बड़ी संख्या में लोग एक साथ आसानी से नहीं निकल सकेंगे। कई कोचिंग में अग्निशमन यंत्र नहीं मिले। कुछ मिले तो सिलिंडर खाली थे।