फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rules aside, made nine and center

नियम दरकिनार, बनाए नौ और केंद्र

Tue, 17 Feb 2015 01:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 17 Feb 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा 19 फरवरी से शुरू हो रही है। सोमवार को शासन स्तर से नियमों को दरकिनार कर जिले में नौ और परीक्षा केंद्र बना दिए। इसमें चार-पांच विद्यालय काली सूची में शामिल है। अब जिले में परीक्षा केंद्रों की संख्या 339 पहुंच गई है। कुछ विद्यालय प्रबंधक अभी भी परीक्षा केंद्र बनवाने के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 1,48,028 बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए जिला स्तर पर 330 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। मंडल स्तर पर कोई फेरबदल नहीं किया गया। जिन स्कूल संचालकों की बात नहीं बनीं, उन्होंने सीधे शासन में जुगाड़ लगाई। शासन ने नौ केंद्रों की सूची जिले को भेज दी। जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार यादव ने बताया कि जो भी नए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, उसमें बालिकाओं का सेल्फ सेंटर रहेगा। इससे व्यवस्था में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

ये बनाए गए परीक्षा केंद्र
आगरा। नेताजी सुभाष कन्या इंटर कालेज, मधुनगर, संजय गांधी इंटर कालेज, दौरेठा, अमन पब्लिक इंटर कालेज शाहगंज, ठाकुर महाराज सिंह इंटर कालेज, खेरागढ़, श्रीमुरारी सिंह इंटर कालेज, गढ़ी चंद्रमन, धरम अमरजीत इंटर कालेज, शमसाबाद, विद्यारानी इंटर कालेज, ट्रांसयमुना कालोनी, जीएस इंटर कालेज गढ़ी ऊसरा, शादीलाल इंटर कालेज नगला रामबल को शासन स्तर से परीक्षा केंद्र बनाया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

ये विद्यालय ब्लैक लिस्टेड
आगरा। शासन स्तर से फर्जी तरीके से छात्र पंजीकरण मामले के दोषी पाए गए प्रदेश के 906 और जिले के 53 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र न बनाए जाने का फैसला लिया था। जिसके आधार पर जिला स्तर पर किसी विद्यालय के नाम पर विचार नहीं किया गया। अब शासन स्तर से उन्हीं को केंद्र बना दिया गया है। इसमें धरम अमरजीत इंटर कालेज, जीएस इंटर कालेज, संजय गांधी और श्रीमुरारी सिंह इंटर कालेज का नाम शामिल है।

बोर्ड परीक्षा की खबरें...

फीस के लिए प्रवेशपत्र रोका!
आगरा। एक बोर्ड परीक्षार्थी के परिवारीजन सेंटा क्लॉज स्कूल की शिकायत लेकर सोमवार को डीआईओएस के पास पहुंचे। प्रवेशपत्र देने के लिए अधिक फीस मांगने का आरोप लगाया। शिकायतकर्ता ने कहा कि वह फीस देने को तैयार हैं, बशर्ते स्कूल की ओर से रसीद दी जाए। डीआईओएस ने फोन करके संबंधित विद्यालय में बात की। फीस न देने के नाम पर प्रवेशपत्र रोके जाने की बात बताई गई। डीआईओएस ने उचित फीस लेकर प्रवेश पत्र जारी करने का निर्देश दिया।
राइटर के लिए कई परीक्षार्थी पहुंचे
आगरा। सोमवार को बोर्ड परीक्षा देने के लिए कई परीक्षार्थी राइटर की मांग करने डीआईओएस पहुंचे पहुंचे। सूरकुटी के हाईस्कूल परीक्षार्थी कपिल सिंह सिकरवार ने अधिकारियों का देर तक इंतजार किया। उन्होंने बताया कि वह राइटर के लिए स्वीकृति प्राप्त करने के लिए दो दिन से आ रहे हैं। दोपहर में डीआईओएस पहुंचे उसके बाद भी कुछ परीक्षार्थी पहुंचे। एक परीक्षार्थी के हाथ में चोट लगी थी, उसे राइटर लेने की अनुमति भी दी।

स्कूल की ई-मेल आईडी पर ड्यूटी भेजी
आगरा। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को सोमवार दोपहर बाद कक्ष निरीक्षकों की सूची फाइनल करने में सफलता मिली। जो लोग पहुंचे उनको ड्यूटी उपलब्ध करा दी गई। बाकी की सूची विद्यालयों की ई-मेल आईडी पर भेजी गई। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने भी परिषदीय शिक्षकों की ड्यूटी लगाकर सूची डीआईओएस को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed