{"_id":"62e635ac75e2ad25ad24c4ab","slug":"rudrabhishek-of-lord-shiva-will-be-held-twice-in-agra-kailash-temple-on-sawan-somwar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sawan Somwar 2022: आगरा के कैलाश मंदिर में दो बार होगा भगवान शिव का रुद्राभिषेक, 51 मिठाइयों का लगेगा भोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawan Somwar 2022: आगरा के कैलाश मंदिर में दो बार होगा भगवान शिव का रुद्राभिषेक, 51 मिठाइयों का लगेगा भोग
Sun, 31 Jul 2022 01:26 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 31 Jul 2022 01:26 PM IST
सार
सावन के तीसरे सोमवार को कैलाश मंदिर पर आस्था का मेला लगेगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ेंगे। वहीं मंदिर में विशेष तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन
कैलाश मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में सावन के तीसरे सोमवार के लिए कैलाश मंदिर पर विशेष तैयारी की गई है। सोमवार को सुबह तीन बजे भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक और फिर मंगला आरती कर सुबह चार बजे भक्तों के लिए मंदिर के पट खुल जाएंगे। इस दौरान भगवान शिव को मिठाइयों का भोग लगाया जाएगा।
विज्ञापन
कैलाश मंदिर के महंत गौरव गिरि ने बताया कि यहां हर साल लगभग 1000 से 1200 तक कांवड़ चढ़ती हैं। इसके बाद दोपहर दो बजे भगवान भोलेनाथ का राजभोग लगाया जाएगा। शाम के छह बजे बाबा को 51 तरीके की मिठाइयों से बाबा का भोग लगाया जाएगा। रात्रि नौ बजे आरती की आएगी। आरती के बाद ही रुद्राअभिषेक शुरू हो जाएगा इसके बाद शयन आरती कर मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे। महंत ने बताया कि पूरा दिन यहां भक्त बाबा का जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन
हाईवे पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद
तीसरे सोमवार पर कैलाश मंदिर पर मेला भी लगेगा। इसके चलते रविवार शाम चार बजे से मंगलवार सुबह कार्यक्रम समाप्त होने तक दिल्ली हाईवे पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। गुरुद्वारा गुरु का ताल से लेकर सिकंदरा मंडी तक वाहन नहीं चलेंगे। भारी वाहनों की एंट्री नहीं होगी।
विज्ञापन
वाहनों को डायवर्ट करके निकाला जाएगा। शहर में भी नो एंट्री नहीं खुलेगी। दिल्ली से आगरा की ओर आने वाले भारी वाहन रिफाइनरी टाउनशिप चौराहा से डायवर्ट कर गोेकुल बैराज, यमुना एक्सप्रेसवे से निकलेंगे। हाथरस से आने वाले वाहन सिकंदराराऊ, मथुरा की ओर भेजा जाएगा।
मंदिरों के पास डायवर्जन
- पृथ्वीनाथ मंदिर में एक अगस्त 2022 को सुबह चार बजे से कार्यक्रम पूरा होने तक भोगीपुरा चौराहे से पृथ्वीनाथ फाटक के मध्य सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- रावली वली, राजेश्वर, बल्केश्वर और मन:कामेश्वर मंदिर के पास बैरियर लगाकर वाहनों को नियंत्रित किया जाएगा।