{"_id":"66ba46846b7bbaacfe0d1abd","slug":"ruckus-was-created-during-deputy-cms-program-case-registered-police-searching-for-the-youth-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-122294-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: डिप्टी सीएम के कार्यक्रम के दौरान किया था हंगामा, दर्ज हुआ केस, युवक को तलाश रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: डिप्टी सीएम के कार्यक्रम के दौरान किया था हंगामा, दर्ज हुआ केस, युवक को तलाश रही पुलिस
Mon, 12 Aug 2024 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 12 Aug 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
करहल (मैनपुरी)। रविवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के कार्यक्रम के दौरान पैरार शाहपुर निवासी एक महिला के साथ आए मामा ने भी जमकर हंगामा किया था। पुलिस ने इस मामले में हंगामा करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। सोमवार को आरोपी की पत्नी को थाने लाया गया। वहां कुछ देर पूछताछ करने के बाद घर भेज दिया।
कस्बा करहल में रविवार को उप मुख्यमंत्री का कार्यक्रम प्रस्तावित था। इस दौरान गांव पैरार शाहपुर की रहने वाली प्रीती देवी अपने मामा अनिलेश के साथ वहां पहुंची और जमीन संबंधी समस्या बताते हुए डिप्टी सीएम से मिलने की गुहार लगाई। पुलिस ने उन्हें मीटिंग हॉल के बाहर ही रोक दिया। इसके बाद महिला जमीन पर बैठ गई और डिप्टी सीएम से मिलाने के लिए आरजू मिन्नत करने लगी। उधर अनिलेश डिप्टी सीएम की सुरक्षा में लगे सीओ करहल संतोष कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी से उलझ गए। उन्हें काफी भला बुरा भी कहा। पुलिस ने किसी तरह से स्थिति को संभाला। बाद में महिला की मुलाकात डिप्टी सीएम से कराई गई थी। इस घटना के बाद पुलिस ने हंगामा करने वाले अनिलेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। सोमवार को गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके घर पहुंची। अनिलेश नहीं मिले तो पत्नी को पुलिस पूछताछ के लिए थाने लेकर आई। महिला के थाने आने के बाद कुछ देर पूछताछ कर वापस घर भेज दिया गया।