फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ruckus over molestation in Kachpura of Agra heavy stone pelting stampede broke out

UP News: आगरा के कछपुरा में छेड़खानी पर बवाल, पहले हुई मारपीट...फिर जमकर हुआ पथराव, मची भगदड़

Mon, 23 Sep 2024 09:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 Sep 2024 09:26 AM IST
सार

आगरा के कछपुरा में छेड़छाड़ पर मारपीट के बाद पथराव शुरू हो गया। दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एकाएक हुए पथराव से क्षेत्र में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब कहीं मामला शांत हो सका। 
 

विज्ञापन
Ruckus over molestation in Kachpura of Agra heavy stone pelting stampede broke out
कछपुरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एत्माद्दाैला क्षेत्र में रविवार सुबह दो जगह बवाल हुआ। कछपुरा में दुकानदार महिला से सामान खरीदने आए युवक ने अभद्रता की। विरोध पर मारपीट और पथराव हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। 8 लोगों को हिरासत में लिया गया। शांति भंग में कार्रवाई की गई। दूसरी घटना अग्रसेन पुरम की है। बच्चों के विवाद में दो गुट आमने-सामने आ गए। सांप्रदायिक बवाल की सूचना पर पुलिस दाैड़ पड़ी। बाद में मामला आपसी विवाद में मारपीट का निकला। पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है।
विज्ञापन


 

पहली घटना सुबह 8:45 बजे की है। कछपुरा में एक महिला अपनी दुकान पर बैठी थी। आरोप है कि मोहल्ले का नरेश सामान लेने आया। महिला ने खरीदे गए सामान के रुपये मांगे। इस पर नरेश ने अभद्रता की और छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने अपने परिवार के लोगों को बताया। वह नरेश के घर पर शिकायत करने पहुंचे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों परिवार के लोग जुट गए। मारपीट होने लगी। पथराव भी किया गया। इसमें 4-5 लोगों को ईंट-पत्थर लगे। सुबह-सुबह हुई घटना से अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। किसी ने तहरीर नहीं दी। 
पुलिस ने 8 के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई।


 
विज्ञापन

उधर, नरेश पक्ष का कहना था कि महिला के परिवार के बच्चे उसके बेटे का नाम बिगाड़ रहे थे। इसका विरोध करने पर घर पर पथराव किया गया। एसीपी छत्ता हेमंत कुमार ने बताया कि मामला छेड़छाड़ का नहीं निकला है। बच्चों में विवाद का है। मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


 

कूड़ा फेंकने पर हुआ विवाद, सांप्रदायिक तनाव की सूचना पर दाैड़ी पुलिस
दूसरी घटना सुबह 10 बजे की है। अग्रसेन पुरम निवासी इमरान और भोला के बीच विवाद हुआ। इमरान पक्ष का कहना है कि उनके घर के सामने भोला ने कुछ दिन पहले पेड़ काटकर डाल दिया था। इसके बाद कचरा फेंकने लगा। उन्होंने कचरा फेंकने से मना किया, लेकिन वो नहीं मान रहा था।

 

दूसरे पक्ष का क्या है कहना 
उधर, भोला पक्ष का कहना है कि उनकी घर के बाहर दुकान है। इमरान पक्ष के लोग दुकान में घुस आए। दुकान में कचरा फेंक दिया। विरोध पर घर में घुसकर मारपीट की। मोहल्ले के लोग जुट गए। उन्होंने बीचबचाव कराया। किसी ने पुलिस को सांप्रदायिक बवाल की सूचना दी। इस पर पुलिस ने पहुंचकर दोनों पक्ष के एक-एक व्यक्ति को पकड़ लिया। उन्हें थाने ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed