फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ruckus in Ganesh Pandal Shastri did not play his favorite song then Drug addicts attacked

UP: गणेश पांडाल में बवाल...शास्त्री ने नहीं गया मनपसंद गाना, तो किया हमला; नशेबाजों ने महिलाओं को भी न बख्शा

Mon, 16 Sep 2024 12:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 16 Sep 2024 12:51 PM IST
सार

गणेश जी की आरती के दौरान नशे में झूमते हुए आरोपी पहुंचे। अपनी मनपंसद का गाना सुनने के लिए शास्त्री के साथ अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर हमला कर दिया। सूचना पर पुलिस जब तक आई, हमलावर वहां से भाग निकले। 

विज्ञापन
Ruckus in Ganesh Pandal Shastri did not play his favorite song then Drug addicts attacked
गणेश पांडाल में बवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र में नवीन मंडी के पास रविवार की रात नशे में धुत आरोपियों ने गणेश पंडाल में आरती के दौरान मनपसंद गाना बजाने को लेकर जमकर बवाल किया। विरोध करने मूर्ति स्थापना करने वाले युवक और घर की महिलाओं को लाठी-डंडा और ईंट-पत्थर से पीटा। देर रात सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन








 

शहर के शांती नगर ज्योंती रोड के पास निवास कर रहे सुरेश चंद्र ने नवीन मंडी के पास गणेश प्रतिमा की स्थापना की थी। रविवार को अंतिम दिन झांकी निकाली गई और रात करीब 10 बजे आरती हो रही थी। तभी पूरन सिंह, कन्हैया यादव, रिशू यादव, दीपक यादव, लालू, नीरज यादव, रामनरेश यादव, अजय यादव, मोहित यादव सहित 10 से 12 युवक वहां आ गए। आरोपियों ने अभद्रता करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां मौजूद शास्त्री से मनपसंद का गाना गाने के लिए दबाव बनाने लगे। जब सुरेश ने ऐसा करने से मना किया तो आरोपी आग बबूला हो गए और उन्हें पीटना शुरू कर दिया। कुछ लोग बचाव के लिए आए तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया।
विज्ञापन

नशे में धुत आरोपियों के हमले के दौरान परिवार की महिलाएं सुरेश को बचाने के लिए आईं तो आरोपियों ने उन्हें भी नहीं बख्शा। उनकी भी पिटाई कर दी गई। गणेश पंडाल में बवाल की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान हमला करने वाले आरोपी धमकी देकर वहां से भाग चुके थे। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed