{"_id":"67f498f08c542978c407dc33","slug":"ruckus-before-the-fair-in-maa-chamunda-devi-temple-dispute-broke-out-over-the-amount-of-offerings-2025-04-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: मां चामुंडा देवी मंदिर में मेले से पहले फैली रार, चढ़ावे की रकम पर छिड़ा विवाद; बुलानी पड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: मां चामुंडा देवी मंदिर में मेले से पहले फैली रार, चढ़ावे की रकम पर छिड़ा विवाद; बुलानी पड़ी पुलिस
Tue, 08 Apr 2025 11:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 08 Apr 2025 11:35 AM IST
सार
राजामंडी स्थित प्राचीन मां चामुंडा देवी के वार्षिक मेले से पहले पूर्व महंत और प्रबंध समिति के अध्यक्ष में रार फैल गई। विवाद चढ़ावे की रकम को लेकर हुआ। मामला इस कदर बढ़ गया कि पुलिस बुलानी पड़ गई।
विज्ञापन
मां चामुंडा देवी मंदिर में मेले से पहले फैली रार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के राजामंडी स्थित प्राचीन मां चामुंडा देवी में सोमवार को वार्षिक मेले के आयोजन से पूर्व महंत और प्रबंध समिति के अध्यक्ष में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि महंत ने पुलिस बुला ली। दोनों पक्षों में काफी देर तक कहासुनी होती रही। बाद में मामला शांत हो सका। इसके बाद प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
दोनों के बीच हुई कहासुनी
प्रबंध एवं सेवा समिति ने मंदिर में वार्षिक मेले के आयोजन से पूर्व सोमवार को प्रेसवार्ता का आयोजन किया था। इसमें मंदिर के महंत वीरेंद्र आनंद ब्रह्मचारी को नहीं बुलाया गया। महंत ने समिति के अध्यक्ष चौधरी दरब सिंह के समक्ष विरोध जताया। इस पर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी।
ये भी पढ़ें - Vrindavan: लड्डू गोपाल कर लिए चोरी, महिला की शर्मनाक हरकत सीसीटीवी में हुई कैद...इसलिए हो रही वायरल

चढ़ावे को हड़पने जैसे गंभीर आरोप
वह मीडिया के सामने ही एक-दूसरे पर मंदिर के चढ़ावे को हड़पने जैसे गंभीर आरोप लगाने लगे। मामला बढ़ता देख महंत के फोन पर पुलिस आ गई। मगर, पुलिस भी कुछ नहीं कर सकी। इस वादविवाद के बीच प्रेसवार्ता भी हुई। महंत ने मंच पर ही मीडिया के सवालों के जवाब दिए।