फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ruckus at police chowki after police beating BJP leader brother in agra

आगरा: भाजपा नेता के भाई से अभद्रता-मारपीट के बाद पुलिस चौकी पर हंगामा, बुलानी पड़ी फोर्स

Sat, 10 Apr 2021 12:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 10 Apr 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
ruckus at police chowki after police beating BJP leader brother in agra
चौकी के बाहर तैनात सीआरपीएफ और पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला

आगरा में थाना इरादतनगर की कुर्राचित्तरपुर चौकी के प्रभारी मनोज कुमार और सिपाही दिनेश कुमार पर शुक्रवार को भाजपा जिलामंत्री हीरा सिंह के भाई देवेंद्र और उनके साथी दारा सिंह से मारपीट का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने हंगामा कर चौकी का घेराव किया। ग्रामीणों ने चौकी प्रभारी के निलंबन की मांग की। चार घंटे बाद एसपी आरए सत्यजीत गुप्ता के जांच के बाद कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीण माने। 

विज्ञापन


इरादतनगर के नगला मेवा निवासी भाजपा जिलामंत्री हीरा सिंह के भाई देवेंद्र का कुछ समय पहले मोबाइल चोरी हो गया था। उन्होंने थाने में गुमशुदगी दर्ज करा रखी है। देवेंद्र के मुताबिक, उन्हें पता चला था कि मोबाइल नजदीक के गांव में चल रहा है। वह शुक्रवार सुबह थाना प्रभारी निरीक्षक से मिले। उन्होंने चौकी कुर्राचित्तरपुर के प्रभारी से मिलने के लिए कहा। देवेंद्र और दारा सिंह का कहना है कि वह शुक्रवार सुबह 11 बजे चौकी पर आए। चौकी प्रभारी मनोज कुमार सिंह से मोबाइल बरामद करने के लिए मदद मांगी।

विज्ञापन

आरोप है कि चौकी प्रभारी ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। भाजपा नेता का भाई बताने पर अभद्रता के साथ गालीगलौज कर दी। इस पर देवेंद्र और दारा सिंह ने विरोध किया। चौकी प्रभारी और सिपाही दिनेश सिंह मारपीट पर उतारू हो गए। देवेंद्र और दारा सिंह चौकी से भागने लगे। इस पर पीछा करके दोनों को पकड़ लिया। आरोप है कि दोनों को

विज्ञापन
विज्ञापन

ईंट-पत्थर मारकर गिरा लिया। इसके बाद डंडों से पिटाई की। शोर सुनकर भीड़ जुट गई। 
 

 

इस पर पुलिसकर्मियों ने दोनों को छोड़ दिया। जानकारी पर 12 से अधिक गांवों के ग्रामीण चौकी पर पहुंच गए। उन्होंने चौकी का घेराव करके हंगामा कर दिया और धरने पर बैठ गए। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। आधा घंटे बाद सीओ खेरागढ़ फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। वह लोग चौकी प्रभारी के निलंबन की मांग करने लगे। सर्किल के फोर्स के साथ ही पैरा मिलट्री फोर्स भी बुला ली गई। दो घंटे बाद एसपी आरए पश्चिमी सत्यजीत गुप्ता पहुंचे। उन्होंने पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह से बात की। उन्हें दोषी पुलिसकर्मियों की जांच कर दंडित करने का आश्वासन दिया। तब कहीं तीन बजे लोग धरने से हट सके। उधर, चौकी  प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि दारा सिंह और देवेंद्र सिंह ने साथियों के साथ मिलकर अभद्रता की। विरोध पर हाथापाई कर दी। 

मामले की जांच सीओ पिनाहट को सौंपी
एसपीआए पश्चिमी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि मोबाइल चोरी के मामले में दो लोग शिकायत करने आए थे। उन्होंने चौकी प्रभारी पर मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाया है। प्रेम सिंह (देवेंद्र का भाई) की ओर से शिकायती प्रार्थनापत्र दिया है। मामले की जांच सीओ पिनाहट को दी गई है।  

पूर्व में की गई थी चौकी प्रभारी की शिकायत
कुर्राचित्तरपुर चौकी के प्रभारी की शिकायत पिछले दिनों एडीजी जोन से की गई थी। चौकी प्रभारी पर आरोप था कि दो युवकों के खिलाफ गलत आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद जेल भेज दिया। मामले में जांच के आदेश किए गए हैं। लोगों का कहना था कि चौकी पर सुनवाई नहीं होती है। शिकायत दर्ज कराने के लिए भटकना पड़ता है। 

कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं 
पुलिस चौकी पर प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने कोविड प्रोटोकाल का पालन नहीं किया। मास्क भी कम लोग लगाए थे। उचित दूरी का भी पालन नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed