फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ruchi Yadav and Dilsukh won in one and a half thousand meters race

डेढ़ हजार मीटर दौड़ में रूचि यादव एवं दिलसुख ने मारी बाजी

Thu, 23 Sep 2021 11:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Ruchi Yadav and Dilsukh won in one and a half thousand meters race
कासगंज में मिनी ग्रामीण स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ लगाते युवा। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। विकास खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं मिनी ग्रामीण स्टेडियम नगला पट्टी में आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ नगला पट्टी के प्रधान योगेश कुमार ने फीता काटकर किया। खेलकूद प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग 100 एवं 800 मीटर दौड़ में सर्वेश, 200 एवं 400 मीटर दौड़ में पुनीता एवं 1500 मीटर दौड़ में रुची यादव प्रथम रहीं। गोला फेंक में मंजू, लंबी कूद में फूलनदेवी ने बाजी मारी। वहीं बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में मुनेंद्र, 200 मीटर दौड़ में मुनेंद्र, 400 मीटर दौड़ में मनसुख, 800 मीटर दौड़ में नरेंद्र एवं 1500 मीटर दौड़ में दिलसुख विजयी रहे। गोला फेक में वीरेश, लंबीकूद में प्रदीप, कुश्ती 74 किलोग्राम भार में आशीष, 64 किलोग्राम भार अशोक विजेता रहे। कबड्डी व वॉलीबाल बालिका वर्ग में नगला पट्टी की टीमें विजयी रहीं। कबड्डी बालक वर्ग में नगला पट्टी की टीम एवं वॉलीबाल में मोहल्ला जय जयराम की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ब्लॉक प्रमुख यशवीर सिंह ने प्रमाण पत्र एवं पुरस्कारों का वितरण किया। निर्णायक मंडल में मनोज कुमार यादव, सत्यप्रकाश, प्रमोद कुमार, भानू प्रताप, नितिन शामिल रहे। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद कुमार यादव ने सभी विजयी खिलाड़ियों को बधाई दी और सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed