फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   RTO enforcement teams challan 31 school vehicles in agra

आगरा: तपती दोपहरी में स्कूल बस से सड़क पर उतार दिए बच्चे, आरटीओ की जांच पर अभिभावकों ने जताई आपत्ति

Sun, 08 May 2022 10:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 08 May 2022 10:26 AM IST
सार

एआरटीओ की टीम ने प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल की बसें चेकिंग के लिए रोकीं। इस दौरान तपती दोपहरी में स्कूल के बच्चों को बस से सड़क पर उतार दिया गया। अभिभावकों ने  ऐसी जांच पर आपत्ति जताई  साथ ही फोटो खींचकर स्कूल प्रशासन को उपलब्ध कराए।  
 

विज्ञापन
RTO enforcement teams challan 31 school vehicles in agra
तपती दोपहरी में स्कूल बस से सड़क पर उतार दिए बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में स्कूली वाहनों की जांच में शुक्रवार को प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल की बसें छुट्टी होने के बाद भगवान टाकीज व अन्य स्थानों पर रोक दी गईं। बसों में विद्यार्थी बैठे थे। तपती दोपहरी में विद्यार्थियों को बाहर निकालकर बसों की जांच हुई। अभिभावकों ने फोटो खींचकर स्कूल प्रशासन को उपलब्ध कराए और ऐसी जांच पर आपत्ति जताई।  

विज्ञापन


प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के निदेशक व अप्सा के अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि बसों के सभी कागजात पूरे थे, इसलिए उन्हें छोड़ दिया गया। गाजियाबाद में हुई घटना के बाद बसों की जांच जरूरी है, अनुरोध है कि जब विद्यार्थी बस में बैठे हों तब भीषण गर्मी और विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को देखते हुए जांच न करें, बसों के स्कूल लौटने पर जांच करा लें।
विज्ञापन


उन्होंने अप्सा के सदस्य स्कूलों को निर्देशित किया कि वह बस के फिटनेस, परमिट और इंश्योरेंस आदि से संबंधित सारे कागजात पूरे होने के बाद ही बस चलाएं। बस की खिड़कियों पर चार पाइप लगाएं, जिससे विद्यार्थी खिड़की से गर्दन बाहर न निकाल सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, आरटीओ (प्रशासन) पीके सिंह का कहना है कि जनवरी से लगातार नोटिस दिए जा रहे हैं। स्कूलों में चेकिंग की जा रही है। इसके बाद भी अनफिट बसें चलाई जा रही हैं। ऐसे में सड़कों पर चेकिंग करना पड़ा। स्कूल प्रधानाचार्य, प्रबंधकों की बैठक में केवल प्रतिनिधियों को भेज दिया जाता है। 

31 स्कूली गाड़ियों का चालान, छह सीज

आरटीओ के प्रवर्तन दलों ने शुक्रवार को स्कूली बस-कैब की चेकिंग में 31 गाड़ियों का चालान और छह को सीज किया। एआरटीओ (प्रवर्तन) ललित कुमार के साथ राजेश मोहन, दिनेश कुमार, प्रीति सिंह ने टीमों के साथ होली पब्लिक स्कूल, हिलमैन पब्लिक स्कूल, डीपीएस, वनस्थली विद्यापीठ, सनराइज स्कूल की बस और कैब की चेकिंग की। इनमें मानक पूरे नहीं होने पर 31 चालान किए गए। फिटनेस नहीं होने पर छह गाड़ियों को सीज किया गया। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed