{"_id":"5d3f2e018ebc3e6cc60b3e4e","slug":"rto-e-challan-agra-news-agr3985308180","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब वाहनों के होंगे ई-चालान, घर से जमा किया जा सकेगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब वाहनों के होंगे ई-चालान, घर से जमा किया जा सकेगा जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। महानगरों की तरह ही अब जनपद में भी वाहनों के ई-चालान कटेंगे। ई-चालान काटने के लिए यातायात सहित सभी थानों के उपनिरीक्षकों को ई-चालान एप का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पुलिस को चालान काटना और चालान का जुर्माना (शमन शुल्क) भरना लोगों के लिए आसान होगा।
वाहन चेकिंग के दौरान ई-चालान काटने के लिए चेकिंग कर रहे पुलिस अधिकारी के मोबाइल पर ई-चालान एप होगा। जिस वाहन का चालान काटना है उसकी फोटो अपलोड की जाएगी और उसके बाद उसका आरसी नंबर एप में फीड किया जाएगा। इससे वाहन स्वामी सहित अन्य पूरी जानकारी स्वयं ही एप के माध्यम से भर जाएगी। यदि हेलमेट नहीं है, ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है, सीट बेल्ट नहीं लगी, ओवर लोडिंग सहित अन्य कारण में से जो भी उस पर टिक करने के बाद संबिट करते ही चालान कट जाएगा। चालान कटने के बाद वाहन स्वामी के मोबाइल नंबर पर चालान कटने का मेसेज पहुंच जाएगा।
महानगरों की तरह से वाहनों के ई-चालान अब जनपद में भी काटना शुरु कर दिया गया है। इसके लिए एप का प्रशिक्षण विभिन्न थानों में उपनिरीक्षकों को दिया जा रहा है। जिससे ई-चालान काटने में परेशानी न हो। अजय भदोरिया, यातायात प्रभारी।