फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   RTO Cracks Down on School Vehicles, 103 Challaned and 75 Seized in Eight Days

UP: स्कूल वाहनों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, आरटीओ ने आठ दिन में किए 103 चालान, 75 गाड़ियां कर दीं सीज

Fri, 17 Jul 2026 01:38 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 17 Jul 2026 01:38 PM IST
सार

आगरा में आरटीओ प्रवर्तन दल ने आठ दिन के विशेष अभियान में 103 स्कूली वाहनों का चालान किया और 75 वाहनों को सीज कर दिया। कार्रवाई के दौरान कई वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चे और एलपीजी सिलिंडर लगे मिले।

विज्ञापन
RTO Cracks Down on School Vehicles, 103 Challaned and 75 Seized in Eight Days
आगरा आरटीओ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में संभागीय परिवहन विभाग की ओर से एक से 15 जुलाई तक स्कूल वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया। पहले 7 जुलाई तक स्कूल संचालकों को अनफिट वाहनों के प्रति जागरूक किया गया। 8 से 15 जुलाई तक स्कूली वाहनों पर कार्रवाई की गई। जिले में 103 स्कूली वाहनों का चालान और 75 वाहन सीज किए गए। अभियान के दौरान स्कूली बच्चों के संबंधित परेशानी भी अधिकारियों को झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर संभागीय परिवहन विभाग की तरफ से अभियान की शुरुआत में स्कूल संचालकों के साथ बैठक की गई। इसके साथ परमिट और अनफिट स्कूली वाहनों पर नोटिस भी जारी किए गए। इसके बाद फिटनेस और परमिट सुधार न कराने वाले स्कूली वाहनों पर कार्रवाई की गई। एआरटीओ (प्रवर्तन) आलोक कुमार ने बताया कि आठ दिन तक अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


इसके लिए विभाग की चार से पांच टीम सक्रिय रही। स्कूली वाहनों में बच्चों को अधिक संख्या में बैठाने के मामले अधिक सामने आए। एक या दो बार अपने वाहनों से बच्चों को स्कूल से घर भी भेजना पड़ा। अभियान के तहत 103 स्कूली वाहनों के चालान और 75 को सीज करने की कार्रवाई की गई। कई स्कूली वाहनों में एलपीजी सिलिंडर लगे मिले, उनको हटवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed