{"_id":"5bddabb5bdec22697e5395e0","slug":"rti-activist-s-wife-tried-to-burn-alive-by-attackers-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आरटीआई कार्यकर्ता के घर में घुसकर हमला, पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीआई कार्यकर्ता के घर में घुसकर हमला, पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 03 Nov 2018 07:37 PM IST
विज्ञापन
थाने के बाहर खड़ा पीड़ित परिवार व अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र में नगला अजीता निवासी आरटीआई कार्यकर्ता के घर में शनिवार को हमला बोला गया। आरोप उनके भाई, उसकी पत्नी समेत पांच लोगों पर है। उन्होंने कार्यकर्ता की पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश की। गहने और अन्य सामान भी लूट लिया। पीड़ित परिजन थाने पर बैठे रहे, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
आरटीआई कार्यकर्ता नरेश पारस कई सामाजिक संगठनों से भी जुड़े हैं। वो इलाहाबाद गए हुए हैं। नरेश पारस ने बताया कि शनिवार सुबह सात बजे उनकी पत्नी गुड़िया तीनों बच्चों के लिए खाना बना रही थीं। आरोप है कि नरेश पारस का भाई सुरेश, उसकी पत्नी और तीन अन्य लोग घर में आ गए।
गुड़िया की पिटाई लगाई। देवरानी ने पहने हुए गहने छीन लिए। हमलावरों को देखकर नरेश पारस के तीनों बच्चे कमरे में बंद हो गए। तभी आरोपियों ने गैस खोलकर गुड़िया को जलाने का प्रयास किया। वो बेहोश हो गईं। बेटे तरुण पर चाकू लगाकर अलमारी की चाबी ले ली। इसके बाद गहने और 20 हजार रुपये निकाल लिए।

थाने में दी नामजद तहरीर
कार्यकर्ता की बेटी स्वेता ने पुलिस को फोन कर दिया। सूचना पर पुलिस के आने पर आरोपी भाग गए। पीड़ित परिवार जगदीशपुरा थाना शिकायत लेकर पहुंचा। पुलिस को नामजद तहरीर दी, लेकिन शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। नरेश पारस ने बताया कि उन्होंने यूपी पुलिस और आगरा पुलिस को ट्वीट किया है। पुलिस लापरवाही की शिकायत अधिकारियों से भी करेंगे।
जेल से छूटा है भाई
नरेश पारस का आरोप है कि भाई सुरेश अपराधी किस्म का है। लूट के मामले में जेल गया था। उसके संबंध कई अपराधियों से भी हैं। वह लगातार उन्हें धमका रहा है। नरेश पारस ने कई लोगों पर पुलिस कार्रवाई कराई थी। उनका भी सहयोग भाई कर रहा है। नरेश पारस ने सुरक्षा की मांग की है।