{"_id":"5cea9ab3bdec220756712d4f","slug":"rss-sangh-shiksha-varga-will-starts-in-vrindavan-first-time-from-26-may","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कान्हा की नगरी में पहली बार संघ की नीति, रीति और बौद्धिक ज्ञान से परिचित होंगे स्वयं सेवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कान्हा की नगरी में पहली बार संघ की नीति, रीति और बौद्धिक ज्ञान से परिचित होंगे स्वयं सेवक
Sun, 26 May 2019 07:25 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन-मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन-मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 26 May 2019 07:25 PM IST
विज्ञापन
RSS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के विभिन्न शहरों में प्रतिवर्ष होने वाले संघ शिक्षा वर्ग प्रथम वर्ष का आयोजन इस बार वृंदावन के परमश्वेरी देवी धानुका विद्यालय में सोमवार से किया जाएगा। 27 मई से 17 जून तक होने वाले बीस दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग में ब्रज प्रांत के 600 सौ स्वयंसेवक संघ की नीति और रीति के साथ बौद्धिक ज्ञान लेंगे।
वर्ग में स्वयंसेवकों को प्रात: शारीरिक शिक्षा, दोपहर को बौद्धिक और शाम को संघ की नीति और रीति के साथ ही नवीन स्वयंसेवकों को तैयार किया जाएगा। इसमें केंद्रीय एवं प्रांत स्तर के अधिकारी भी शिरकत करेंगे। व्यवस्था प्रमुख श्यामप्रकाश पांडे ने बताया कि वर्ग में भाग लेने वाले सभी स्वयंसेवकों के आवास, भोजन और रेलवे स्टेशन से आयोजन स्थल तक वाहन से आवागमन की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए 22 व्यवस्था समितियों का गठन किया गया।
संघ शिक्षा वर्ग की व्यवस्था में सह जिला संघ चालक दासबिहारी अग्रवाल, जिला कार्यवाह अरुणजी, जिला प्रचारक मनोज, नगर संपर्क प्रमुख अभिनव मिश्रा, नगर कार्यवाह शिवओम, शहर नगर कार्यवाह संजय, नगर प्रचारक अनिल, नगर बौद्धिक प्रमुख अमित, रविंद्र, सोहन झा, शशांक तिवारी, अमित, पुष्पेंद्र, विश्वनाथ गौतम, वैभव, प्राणवल्लभ शर्मा, विनीत शर्मा, नृत्यगोपाल आदि लगे हैं।