फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rss pracharak indresh kumar slams congress over article 370 issue

संघ पदाधिकारी का बयान- नेहरू ने कराया देश का विभाजन, अब कांग्रेस उसी राह पर

Thu, 29 Aug 2019 10:31 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 29 Aug 2019 10:31 AM IST
विज्ञापन
Rss pracharak indresh kumar slams congress over article 370 issue
पत्रकारों से वार्ता करते इंद्रेश कुमार साथ में रविंद्र पाल सिंह टिम्मा व अन्य - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहा कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने का विरोध करने वाले देश की एकता अखंडता से प्रेम नहीं करते। जिस तरह से पंडित नेहरू ने देश का विभाजन कराया, ठीक उसी राह पर कांग्रेस चल रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में सिर्फ एक प्रतिशत लोग है, जो अनुच्छेद 370 और 35ए हटाए जाने का विरोध कर रहे हैं। इन लोगों ने देश के विभाजन का सपना देखा था, जिसे चकनाचूर कर दिया गया है। इंद्रेश कुमार बुधवार को आगरा में गुरुसिख वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता रविंद्र पाल सिंह टिम्मा के डिफेंस एस्टेट स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में आए थे। 
विज्ञापन


इंद्रेश खालसा में ही हिंदुस्तान और हिंदुस्तान में ही खालसा के नारे को बुलंद किया। उन्होंने कहा कि अब छुआछूत के खिलाफ आंदोलन चलाने की जरूरत है। हमें जल, वायु, खाद्यान्न की कमी को दूर करना है। साथ ही देश की बढ़ती हुई जनसंख्या पर रोक लगाना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिम्मा ने सौपा ज्ञापन

गुरुसिख वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र पाल सिंह टिम्मा ने इंद्रेश कुमार सिंह को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि पाकिस्तान में सिक्ख धर्म के 90 प्रतिशत गुरुद्वारे हैं, इनके दर्शन के लिए सुगम वीजा प्रणाली बनाई जाए। 

गुरु गोविंद सिंह के दोनों छोटे साहिबजादों के नाम पर देश व समाज के लिए वीरतापूर्ण कार्य करने वालों के लिए किसी राष्ट्रीय पुरस्कार की घोषणा तथा उनकी शहादत के दिन 26 दिसंबर को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाए। 

सिक्खों की शौर्य गाथाओं को विवि, शिक्षण संस्थानों के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए। गुरुदासपुर की सीमा से मात्र 2.5 किमी दूर स्थित पवित्र करतारपुर कॉरीडोर को भारतीय सीमा में समाहित कर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed