फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rss Meeting In Vrindavan For Up Vidhansabha Chunav 2022

यूपी: पश्चिम बंगाल की हार से लिया सबक, संघ ने सूबे के विधानसभा चुनाव के लिए बनाई नई रणनीति

Fri, 16 Jul 2021 12:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 16 Jul 2021 12:14 AM IST
सार

वृंदावन स्थित केशवधाम में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय क्षेत्रीय सेवा विभाग की बैठक शुरू हो गई। इस बैठक का केंद्र बिंदु उत्तर प्रदेश चुनाव है, जिसमें कोविड और महंगाई जैसी चुनौतियों के बीच संघ द्वारा आनुषंगिक संगठनों के बीच भाजपा की फतह का फार्मूला तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन
Rss Meeting In Vrindavan For Up Vidhansabha Chunav 2022
वृंदावन में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल में हार के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अब उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में किसी प्रकार की कोई कोर कसर छोड़ने के मूड में नहीं है। यहां 2022 में होने जा रहे चुनावों को लेकर संघ इस बार सेवा कार्यों को वोटरों के बीच पैंठ बनाने का जरिया बनने जा रहा है। इसकी रणनीति भगवान श्रीकृष्ण की लीला भूमि वृंदावन में तैयार हो रही है। 

विज्ञापन


वृंदावन स्थित केशवधाम में गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय क्षेत्रीय सेवा विभाग की बैठक शुरू हो गई। इस बैठक का केंद्र बिंदु उत्तर प्रदेश चुनाव है, जिसमें कोविड और महंगाई जैसी चुनौतियों के बीच संघ द्वारा आनुषंगिक संगठनों के बीच भाजपा की फतह का फॉर्मूला तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


बैठक में चार सत्रों के दौरान सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, पूर्व सर कार्यवाह भैयाजी जोशी, सर सह कार्यवाह सीआर मुकुंद, अखिल भारतीय सेवा प्रमुख पराग अभियंकर ने देश भर से आए सेवा प्रमुख, सह सेवा प्रमुख और सेवा योजना के पदाधिकारियों को गुजरे डेढ़ साल के समय में किए गए सेवा कार्यों के अनुभव पर चर्चा करते हुए कोविड की तीसरी लहर को लेकर फिर से तैयार होने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Rss Meeting In Vrindavan For Up Vidhansabha Chunav 2022
केशवधाम, केशव नगर, वृंदावन - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान करीबी मददगार के रूप में अब कैसे आम व्यक्ति तक पहुंचना है, इस पर चर्चा की। इस दौरान क्या-क्या और कुछ किया जा सकता है, उस पर मंथन किया जा रहा गया। संघ सेवा विभाग यह बैठक दो दिन चलेगी। बैठक में अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख सुभाष राव, पश्चिम उत्तर क्षेत्र के क्षेत्रीय सेवा प्रमुख धनीराम, केशवधाम के निदेशक ललित कुमार, प्रचार प्रमुख मनोज और विभाग प्रमुख गोविंद भी मौजूद रहे।

केशवधाम के द्वार पर दिनभर रही खामोशी, भाजपा संगठन के पदाधिकारियों से भी रखी दूरी
चित्रकूट में आयोजित बैठक में लिए गए कई अहम फैसले मीडिया की सुर्खियां बनने के बाद वृंदावन में आयोजित हो रही अखिल भारतीय क्षेत्रीय सेवा विभाग की बैठक से भाजपा के पदाधिकारियों को दूर रखा गया है। बैठक स्थल केशवधाम के पुराने भवन में किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।

गुरुवार को आरएसएस की अखिल भारतीय क्षेत्रीय सेवा विभाग की बैठक वृंदावन में शुरू हो गई है। इसमें संघ के शीर्ष नेतृत्व के साथ सेवा विभाग की जिम्मेदारी संभाले प्रमुख, उप प्रमुख सहित क्षेत्रीय पदाधिकारी प्रतिभाग कर रहे हैं। चित्रकूट की बैठक में कुछ चर्चित फैसले मीडिया में आने के बाद यहां संघ बेहद गोपनीयता से काम कर रहा है। अखिल भारतीय बैठक होने के बाद भी केशवधाम पर किसी प्रकार की चहलपहल नहीं थी। यहां किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। यहां तक कि भाजपा संगठन से भी दूरी बनाए रखी गई। संघ के ही कुछ भरोसे वाले स्वयं सेवकों को ही सेवा कार्य का दायित्व दिया गया।
 

ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव की पार्टी ने आगरा में लगाए देश विरोधी नारे: सपा के प्रदर्शन में शहर अध्यक्ष के सामने लगे नारे
 हनीट्रैप का शिकार डॉक्टर: पहले बिछाया 'इश्क का झूठा जाल', फिर किया अपहरण, हैरान कर देगी ये कहानी

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed