{"_id":"5dbd0d9d8ebc3e014d683177","slug":"rss-actives-for-maintain-communal-harmony-on-ram-mandir-verdict-date","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या मामले पर फैसले को लेकर संघ हुआ सक्रिय, पदाधिकारियों को दिए ये निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या मामले पर फैसले को लेकर संघ हुआ सक्रिय, पदाधिकारियों को दिए ये निर्देश
Sat, 02 Nov 2019 10:35 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 02 Nov 2019 10:35 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने वाला है। इसको लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा ने अपने स्तर से तैयारी शुरू कर दी है। न्यायालय के फैसले के बाद स्थिति सामान्य बनाए रखने के लिए संघ व उससे जुड़े संगठनों की बैठकों का दौर चल रहा है।
आगरा में संघ के क्षेत्रीय प्रचारक आलोक की अध्यक्षता में शुक्रवार को संघ और भाजपा के अनुषंगिक संगठनों की जयपुर हाउस स्थित महाजन भवन में एक बैठक हुई। उन्होंने कहा कि कोर्ट का फैसला जो भी हो, स्वयंसेवक संयम बरतें। किसी भी सूरत में माहौल न बिगड़ने दें।
इस गोपनीय बैठक में आगरा और अलीगढ़ मंडल के जिलास्तरीय पदाधिकारियों को बुलाया गया। इन पदाधिकारियों को अब अपने-अपने संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने को कहा गया, जिससे कि निचले स्तर तक इस संदेश को पहुंचाकर माहौल को बिगड़ने न दिया जाए।

क्षेत्रीय प्रचारक ने दी सख्त हिदायत
बताया जा रहा है कि क्षेत्रीय प्रचारक ने किसी के बहकावे में न आने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। ऐसे में कुछ लोग सुप्रीम कोर्ट के फैसले की आड़ में धार्मिक उन्माद फैला सकते हैं।
ऐसे में न सिर्फ ऐसे लोगों को रोकना है, बल्कि पुलिस को सूचित कर उन्हें पाबंद भी कराना है। स्वयंसेवकों को हर परिस्थिति में तैयार रहने की भी हिदायत दी गई है। बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के भी पदाधिकारी मौजूद रहे।
ये निर्देश दिए
. कहीं भी जुलूस न निकाला जाए।
. फैसला जो भी हो संयमित रहें।
. कोई बयानबाजी, टीका-टिप्पणी न करें।
. क्षेत्र में बाइक रैली भी न निकलने दें।
. मिठाई वितरण जैसे आयोजन न होने दें।
. आतिशबाजी नहीं होगी।
. अफवाह फैलाने वालों के बारे में पुलिस को सूचित करें।
. ढोल-नगाड़े आदि का प्रयोग न करें।
संघ और भाजपा ने स्थगित किए सभी कार्यक्रम
अयोध्या मामले को लेकर को लेकर आने वाले फैसले के चलते संघ और भाजपा ने अपने कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, कार्यकर्ताओं को फैसले के बाद की परिस्थितियों के लिए तैयार किया जा रहा है।