{"_id":"667eaa1656f44d70ba0cedfa","slug":"rs-6-50-lakh-stolen-from-the-trunk-of-a-bike-incident-happened-with-a-farmer-filed-a-report-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: बाइक की डिग्गी से उड़ाए 6.50 लाख रुपये, किसान के साथ हुई वारदात; रिपोर्ट कराई दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: बाइक की डिग्गी से उड़ाए 6.50 लाख रुपये, किसान के साथ हुई वारदात; रिपोर्ट कराई दर्ज
Fri, 28 Jun 2024 05:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 28 Jun 2024 05:48 PM IST
सार
एटा में एक किसान की बाइक की डिग्गी से टप्पेबाजों ने 6.50 लाख रुपये चोरी कर लिए। किसान ने जब डिग्गी खुली देखी तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा जिले में चोरों व टप्पेबाजों के हौसले बुलंद हैं। कहीं महिलाएं टप्पेबाजों का शिकार हो रही हैं, तो कहीं किसान की बाइक की डिग्गी से लाखों रुपये चोरी हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को बैंक से आए एक व्यक्ति की बाइक की डिग्गी में रखे 6.50 लाख रुपये चुरा लिए गए।
थाना कोतवाली नगर में किसान रामदास निवासी सबलपुर थाना सकीट ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि बृहस्पतिवार को वह अपने लड़के के साथ आईडीबीआई और एक्सिस बैंक से पैसे निकालने गया था। जहां उसने आईडीबीआई बैंक से 5 लाख और एक्सिस बैंक से 1.50 लाख रुपये निकाले। जिन्हें बाइक की डिग्गी में रख लिया। इसके बाद खाद लेने के लिए मंडी के पास स्थित इफको गोदाम पर पहुंचा। वहां बाइक को खड़ा करके खाद लेने चला गया।
वापस आया तो देखा कि बाइक की डिग्गी खुली हुई है। डिग्गी में रखे रुपये गायब थे, यह देखकर मेरे होश उड़ गए। आसपास काफी तलाशा लेकिन खोजबीन करने के बाद भी रुपये नहीं मिले। कोतवाली नगर प्रभारी अरुण पवार का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गहनता से जांच की जा रही है। मामले के खुलासे के लिए टीम लगाई गई है।