फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rs 450 crore will be recovered from 1.60 lakh consumers of the district

Agra News: जिले के 1.60 लाख उपभोक्ताओं से होगी 450 करोड़ की वसूली

Fri, 21 Nov 2025 02:35 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Rs 450 crore will be recovered from 1.60 lakh consumers of the district
आगरा। जिले के करीब 1.60 लाख बिजली उपभोक्ताओं से 450 करोड़ रुपये की वसूली के लिए दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) ने तैयारी शुरू कर दी है। इस राशि की वसूली के लिए 1 दिसंबर से राहत योजना शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

दो हजार रुपये जमा कर योजना के लिए पंजीकरण कराने पर उपभोक्ताओं को मूल बकाये पर 15 से 25 फीसदी की छूट मिलेगी। साथ ही अधिभार (सरचार्ज) पूरी तरह से माफ होगा। गांव-गांव मुनादी कराकर विभाग योजना के प्रचार में जुट गया है। एक दिसंबर से इस योजना के लिए नजदीकी सब स्टेशन से लेकर कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के जरिये आवेदन किया जा सकेगा।
विज्ञापन

आगरा जोन के मुख्य अभियंता कपिल सिंधवानी ने बताया कि इस योजना के जरिये एक बार भी बिल जमा न करने वाले, 31 मार्च के बाद बिल न जमा करने वाले और चोरी के प्रकरण में फंसे लोगों को विभिन्न तरह की रियायत के साथ बिल सेटेल करने की व्यवस्था की गई है। बताया कि अभी फिलहाल प्रधानों व पार्षदों के माध्यम से लोगों को योजना के प्रति जागरूक किया जा रहा है ताकि लोग योजना का लाभ लेकर अपने ऊपर मौजूद बकाए के बोझ से मुक्ति पा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

31 मार्च के बाद 1.35 लाख ने नहीं जमा किया बिल
आंंकड़ों के मुताबिक आगरा में एक से दो किलोवॉट के करीब 1.35 लाख घरेलू उपभोक्ताओं ने 31 मार्च के बाद एक बार भी बिल ही जमा नहीं कराया। ऐसे उपभोक्ताओं पर करीब 320 करोड़ रुपये बकाया है। वहीं, कभी भी बिल न चुकाने वाले करीब 24 हजार उपभोक्ताओं पर 104 करोड़ रुपये का बकाया है।

यहां करा सकते हैं पंजीकरण
उपभोक्ता विभाग की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यू डॉट यूपीपीसीएल डॉट ओआरजी, विभागीय कार्यालय, जनसेवा केंद्र पर पंजीयन कर सकते हैं। मीटर रीडर अथवा विभागीय कैश काउंटर पर भी पंजीयन करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed