फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rs 4.30 lakh recovered from the trunk of a farmer's bike

Agra News: किसान की बाइक की डिकी से 4.30 लाख रुपये किए पार

Mon, 25 Sep 2023 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 25 Sep 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Rs 4.30 lakh recovered from the trunk of a farmer's bike
कासगंज। नगर के बिलराम गेट सूत की मंडी में एक किसान की बाइक की डिकी से चोर ने चार लाख 30 हजार रुपये की नकदी पार कर दी। वारदात को अंजाम देकर कर चोर फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की है। सीसीटीवी के आधार पर चोर की शिनाख्त की जा रही हैं। किसान राजेंद्र निवासी अलीपुर, सुरजन निवासी गांधी कुंज, बंटी निवासी कांतोर जमीन के बैनामा के लिए आए थे। इस दौरान वह सूत की मंडी स्थित राजाबेटा हलवाई की दुकान पर मिठाई खा रहे थे। उन्होंने बाइक सड़क किनारे खड़ी कर दी। खड़ी बाइक की डिकी में किसान सुरजन की 4.30 लाख रुपये की नगदी थैले में रखी थी। इसे चोर पार कर ले गया। यह घटना दोपहर करीब दो बजे हुई। किसान को बाद में नगदी का थैला चोरी हो गया जब उसने घर जा कर डिकी खोली तो थैला गायब देख उसके होश उड़ गए। वह वापस सांय बाजार आया। पुलिस को मामले की जानकारी दी।पुलिस जांच पड़ताल शुरू की। सीसीटीवी में वारदात की पुष्टि कर दी।एसपी सौरभ दीक्षित ने कोतवाली पुलिस को मामले में कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed