फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rs 38.64 lakh in property tax collected in a single day; seven properties sealed.

Agra News: एक दिन में वसूला 38.64 लाख रुपये गृहकर, सात संपत्तियां सील

Mon, 29 Dec 2025 02:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Rs 38.64 lakh in property tax collected in a single day; seven properties sealed.
नगर निगम आगरा
आगरा। नगर आयुक्त अंकित खंडेवाल के निर्देश पर बड़े गृहकर बकायेदारों के खिलाफ रविवार को विशेष वसूली अभियान चलाया गया। एक दर्जन से अधिक बड़े बकायेदारों से 38.64 लाख रुपये की वसूली की गई। सात संपत्तियों को सील कर दिया गया। एक बकायेदार का बैंक खाता भी सीज किया गया है।
विज्ञापन

हरी पर्वत जोन में सर्वाधिक चार संपत्तियों को सील किया गया। प्रभारी अधिकारी कर श्रद्धा पांडेय ने बताया कि छत्ता जोन स्थित विनायक फ्रिजवासन प्राइवेट लिमिटेड पर 67.93 लाख रुपये का कर बकाया था। उनसे 35 लाख रुपये की वसूली की गई। ताजगंज जोन के विभव नगर स्थित होटल विरेन पैसिफिक को 5.13 लाख टैक्स अदा न करने पर सील किया गया। ताजगंज जोन में दो और लोहा मंडी जोन में एक संपत्ति को सील करने की कार्रवाई की गई। लोहा मंडी जोन में तीन बड़े बकायेदारों को तीन दिन का समय दिया गया है। वहीं, छत्ता जोन के फाउंड्री नगर क्षेत्र में सीलिंग की कार्रवाई के दौरान ऑटो मोबाइल एंड एग्रीकल्चरल लिमिटेड ने 3.64 लाख रुपये मौके पर ही जमा कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed