फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   RPF found girl students missing six days ago in the train

Agra News: छह दिन पूर्व लापता छात्राएं आरपीएफ को ट्रेन में मिलीं

Sun, 01 Oct 2023 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 01 Oct 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
RPF found girl students missing six days ago in the train
कासगंज। छह दिन पूर्व एक स्कूल में पढ़ने गईं छात्राएं लापता हो गईं। इसके बाद परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। दोनों ही सहेली छात्राएं ट्रेन में मिलीं। आरपीएफ ने छात्राओं को उनके परिजन के सुपुर्द किया है।
विज्ञापन

रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट कमांडर रामप्रताप सिंह ने बताया कि उन्हें प्लेटफार्म ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल कृष्ण के द्वारा सूचना दी गई कि दो बालिकाएं एक ट्रेन में बैठी हैं। पूछताछ में उनके द्वारा घर से चले आना बताया जा रहा है। छात्राओं ने बताया 26 सितंबर को स्कूल जाने की कहकर गंगा स्नान करने के लिए सोरोंजी चली गईं। उन्हें एक परिचित ने देख लिया। उन्हें डर था कि उसके द्वारा घर पर शिकायत कर दी जाएगी। इसके कारण वह 5 दिनों से इधर-उधर घूमती रहीं। उन्होंने बताया कि सहानुभूति से पूछने पर उन्होंने अपने घर का पता और मोबाइल नंबर बताएं। जिस पर उनके परिजन को सूचना दी गई। परिजन ने बताया कि उनके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि दोनों ही छात्राओं को उनके परिजन के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed