{"_id":"624c16545db48069952ea079","slug":"rpf-arrested-1459-ticket-agents-within-one-month","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आरपीएफ ने चलाया ऑपरेशन उपलब्ध: टिकट के दलालों पर बड़ी कार्रवाई, एक महीने में 1459 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरपीएफ ने चलाया ऑपरेशन उपलब्ध: टिकट के दलालों पर बड़ी कार्रवाई, एक महीने में 1459 गिरफ्तार
Tue, 05 Apr 2022 03:44 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 05 Apr 2022 03:44 PM IST
सार
आरपीएफ ने रेलवे टिकटों की दलाली करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रेलवे सुरक्षा बल ने टिकटों की दलाली रोकने के लिए मार्च महीने में पूरे देश में 'आपरेशन उपलब्ध' चलाया। जिसके तहत एक महीने में 1459 दलालों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन उपलब्ध के तहत महीनेभर में 1459 टिकट दलालों को गिरफ्तार किया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवम कुमार ने बताया कि एक मार्च 2022 में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने दलालों की गतिविधियों के खिलाफ क्षेत्रीय इकाइयों ने क्षेत्र, डिजिटल माध्यम से जानकारी इकट्ठा की है।
विज्ञापन
इसमें 1459 टिकट दलालों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 341 अधिकृत आईआरसीटीसी एजेंट थे, लेकिन वे रेलवे के टिकटों की दलाली में भी शामिल थे। इन एजेंटों को ब्लैकलिस्ट करने और 366 एजेंटों की आईडी और 6751 व्यक्तिगत आईडी को ब्लॉक करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इन दलालों द्वारा अवैध रूप से खरीदे गए 65 लाख रुपये से अधिक मूल्य की भविष्य की यात्रा के रेलवे टिकटों को बरामद कर रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
आगरा रेल मंडल ने स्क्रैप बेच कर कमाए 26.9 करोड़ रुपये
आगरा रेल मंडल ने वित्तीय वर्ष 2021-2022 में ई-ऑक्शन के माध्यम से लगभग 6500 मीट्रिक टन स्क्रैप बेचा, इससे 26.9 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। जो पिछले वित्तीय वर्ष में की गई 18.98 करोड़ की बिक्री से 29 फीसदी अधिक है।
विज्ञापन
Trending Videos
सीनियर डीसीएम अमन वर्मा ने बताया कि रेल स्लीपर, वैगन, कोच, लोको, कास्ट लोहा स्लीपर आदि विविध स्क्रैप सामग्री की बिक्री ई-ऑक्शन के माध्यम से की जाती है, जिसे उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, वेस्ट बंगाल आदि के व्यापारी स्क्रैप खरीदते हैं।
आगरा मंडल से पार्सल यातायात के माध्यम से आगरा के कारोबारी कलकत्ता, मुंबई, आदि शहरों तक अपना माल पहुंचाते हैं, जिसमें आगरा से जूता, मथुरा से पूजा सामग्री और धौलपुर से दुग्ध उत्पाद प्रमुख हैं।
रेलवे ने 28.8 मीट्रिक टन किया लदान
उत्तर मध्य रेलवे आगरा ने 2021-22 में पार्सल और लगेज लदान से उल्लेखनीय अर्जन किया गया है। वर्ष 2020-21 में, पार्सल ट्रैफिक 16.4 मीट्रिक टन था जबकि 2021-22 में यह बढ़कर 28.8 मीट्रिक टन हो गया। इसमें से अनुमानित राजस्व पिछले वर्ष के 5.5 करोड़ रुपये की तुलना में इस वर्ष लगभग रुपये 10 करोड़ रहने की संभावना है।आगरा मंडल से पार्सल यातायात के माध्यम से आगरा के कारोबारी कलकत्ता, मुंबई, आदि शहरों तक अपना माल पहुंचाते हैं, जिसमें आगरा से जूता, मथुरा से पूजा सामग्री और धौलपुर से दुग्ध उत्पाद प्रमुख हैं।