फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Royal Club Senior entered the finals

Agra News: रॉयल क्लब सीनियर ने किया फाइनल में प्रवेश

Tue, 27 Aug 2024 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 27 Aug 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Royal Club Senior entered the finals
पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में वॉलीबाल खेलते खिलाड़ी।
मैनपुरी। मेजर ध्यानचंद की स्मृति में पंडित जवाहर लाल नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल सप्ताह का आयोजन हो रहा है। मंगलवार को क्वार्टर फाइनल के साथ सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में रॉयल क्लब सीनियर ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल बारिश के चलते बीच में ही रोक दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले क्वार्टर फाइनल में रॉयल क्लब सीनियर ने स्टेडियम कैंप की टीम को 2-0 सेट से हराया। दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच मैनपुरी हॉस्टल और जगतपुर क्लब के मध्य खेला गया, इसमें मैनपुरी हॉस्टल ने 2-0 सेट से जीतकर सेमीफाइनल प्रवेश किया। चांदपुर और रॉयल क्लब जूनियर के मध्य खेले गये मैच मैं रॉयल क्लब जूनियर ने 2-1 सेट से जीतकर सेमीफाइनल प्रवेश किया। पहला सेमीफाइनल मैच रॉयल क्लब सीनियर तथा आरसीसी जूनियर के मध्य खेला गया। रॉयल क्लब सीनियर ने 2-0 सेट से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल मैच मैनपुरी हॉस्टल तथा रॉयल क्लब जूनियर के मध्य खेला जा रहा था लेकिन बारिश के चलते बीच में ही रोकना पड़ा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दूसरे दिन जिला वालीबाल संघ के सचिव राघवेंद्र दुबे, क्रीड़ा अधिकारी साधना सिंह, फुटबॉल के अंतरराष्ट्रीय कोच आरडीपाल, राष्ट्रीय खिलाड़ी परितोष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed