{"_id":"65c12053b94d9bfa390cd46c","slug":"royal-club-captured-the-challenger-trophy-by-defeating-sports-hostel-agra-news-c-174-1-sagr1037-111976-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: स्पोर्ट्स हॉस्टल को पराजित कर रॉयल क्लब ने चैलेंजर ट्राफी पर किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: स्पोर्ट्स हॉस्टल को पराजित कर रॉयल क्लब ने चैलेंजर ट्राफी पर किया कब्जा
Mon, 05 Feb 2024 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 05 Feb 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
स्पोर्ट्स हॉस्टल को पराजित कर रॉयल क्लब ने चैलेंजर ट्राफी पर किया कब्जा
- क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में रॉयल क्लब ने 53 रन से की जीत दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में माही क्रिकेट क्लब द्वारा नगर के क्रिश्चियन मैदान पर चल रही मैनपुरी टी-20 चैलेंजर ट्राफी का समापन हो गया। फाइनल मैच में स्पोर्ट्स हाॅस्टल को 53 रन से हराकर राॅयल क्रिकेट क्लब चैंपियन बना।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार राॅयल क्लब के मनीष यादव को, बेस्ट गेंदबाज का पुरस्कार राॅयल के वरुण गौर को, बेस्ट बल्लेबाज और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार राॅयल क्लब के अश्वनी यादव हैप्पी को दिया गया। अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीम को कप के साथ नकद धनराशि प्रदान की गई। स्पोर्ट्स हाॅस्टल ने टाॅस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राॅयल क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 152 रन बनाए। बल्लेबाज मनीष यादव ने 47, देवा चौहान और अभिषेक यादव ने 28-28 रनों की पारी खेली। स्टेडियम के मोहित कश्यप ने तीन और अंगेश यादव ने दो विकेट प्राप्त किए।
जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्ट्स स्टेडियम 18.4 ओवर में 99 रन पर ही सिमट गई। कप्तान अंगेश यादव ने 35, मोहित कश्यप ने 26 और सक्षम वर्मा ने 16 रन बनाए। राॅयल क्लब के अंशू भदौरिया ने दो, अमित, वरुण, देवा और देव यादव ने एक-एक विकेट झटके।
विज्ञापन
समापन समारोह के मुख्य अतिथि डिप्टी कमिश्नर वाणिज्यकर उमाशंकर विश्वकर्मा, विशिष्ट अतिथि असिस्टेंट कमिश्नर ओमप्रकाश, राज्यकर अधिकारी अतुल अग्रवाल, राजीव जौहरी, उपदेश रायजादा और लाल बहादुर ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। विजेता टीम के कप्तान देव यादव को यूएस पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर विक्रम राठौर की ओर से विजेता कप और 21 हजार रुपये एवं उपविजेता टीम के कप्तान अंगेश यादव को जीएसटी विभाग की ओर से उपविजेता कप और 11 हजार रुपये प्रदान किए गए।
इससे पहले क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष विकास मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मैच में एंपायरिंग सुनील शुक्ला एवं मोहित प्रकाश सक्सेना ने, स्कोरिंग आदित्य तिवारी और अनुराग माथुर ने तथा कमेंट्री नीरज यादव एवं अनुराग यादव ने की।
आयोजन समिति सम्मानित
मैनपुरी टी-20 चैलेंजर ट्राफी के सफल आयोजन के लिए मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश मिश्रा और सचिव बीडी शुक्ला द्वारा टूर्नामेंट संयोजक आशीष धूसिया, आयोजन समिति के अध्यक्ष अमित जौहरी और सचिव मृदुल रायजादा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।