{"_id":"69c37aa0ad68374e08018dea","slug":"row-over-remarks-on-private-hospitals-ima-slams-sp-mp-s-statement-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने दिया ऐसा बयान, चिकित्सकों में फैला आक्रोश; आईएमए ने भी की निंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने दिया ऐसा बयान, चिकित्सकों में फैला आक्रोश; आईएमए ने भी की निंदा
Wed, 25 Mar 2026 11:33 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:33 AM IST
सार
निजी अस्पतालों पर दिए गए विवादित बयान को लेकर आईएमए ने सपा सांसद की कड़ी आलोचना की है। संगठन ने इसे भ्रामक बताते हुए सार्वजनिक माफी की मांग की और स्वास्थ्य व्यवस्था पर सकारात्मक संवाद की अपील की है।
विज्ञापन
सपा सांसद रामजीलाल सुमन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने सपा सांसद रामजीलाल सुमन की ओर से निजी अस्पतालों को लेकर दिए गए बयान पर कड़ा विरोध जताया है। संगठन ने इसे गैर-जिम्मेदाराना और भ्रामक बताते हुए निंदा की है।
आईएमए आगरा के अध्यक्ष डॉ. पंकज नगायच ने कहा कि निजी अस्पताल देश की स्वास्थ्य व्यवस्था का अहम हिस्सा हैं और सीमित संसाधनों में भी बेहतर सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में उन्हें “गरीबों की लाशों के सौदागर” कहना डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के मनोबल को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवा एक मानवीय दायित्व है, जिसे डॉक्टर पूरी निष्ठा से निभाते हैं। कुछ अपवादों के आधार पर पूरे चिकित्सा समुदाय को कटघरे में खड़ा करना उचित नहीं है।
डॉ. नगायच ने केंद्रीय नेतृत्व एवं राज्य इकाई से अपील कि वे इस विषय पर स्पष्ट और सशक्त बयान जारी करें, इस तरह की टिप्पणियों की कड़ी निंदा करें, तथा संबंधित व्यक्ति से बिना शर्त सार्वजनिक माफी की मांग करें। आईएमए ने यह भी अपील की कि जनप्रतिनिधि अपने कथन में संयम बरतें और स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सकारात्मक संवाद को बढ़ावा दें।